आपको ये जानकर होगी कि बातचीत करते समय हम जितनी ऑक्सीजन लेते हैं, उससे 6 गुना अधिक ऑक्सीजन हम हंसते समय लेते हैं। ऐसे में शरीर को अच्छी मात्रा में ऑक्सीजन मिलता है और यही वजह है कि हंसना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। मनोवैज्ञानिक भी तनाव से ग्रस्त लोगों को हंसते रहने की सलाह देते हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि जब आप मुस्कराते हैं तो आपका मस्तिष्क अपने आप सोचने लगता है कि आप खुश हैं और ये प्रक्रिया पूरे शरीर में प्रवाहित होती है। इससे आप सुकून महसूस करते हैं। इसलिए आज हम आपके लिए हंसने की वजह लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। आइए खोलते हैं जोक्स का पिटारा...
Funny Jokes: जब चूहे ने भैंस से पूछा बहन कहां भागे जा रही हो? जवाब जान हो जाएंगे लोट पोट
टीचर- तुम देर से क्यों आए?
बच्चा- सड़क पर लगे बोर्ड के कारण।
टीचर- कैसे बोर्ड के कारण?
बच्चा- जिस पर लिखा है, 'आगे स्कूल है, कृपया धीरे चलें'।
एक भैंस घबराई हुई जंगल मे भागी जा रही थी।
एक चूहे ने पूछा : क्या हुआ बहन कहां भागे जा रही हो?
भैंस : जंगल में हाथी को पुलिस पकड़ने आई हैं।
चूहा : पर तुम क्यों भाग रही हो तुम तो भैंस हो?
भैंस : लगता है तुम नये हो, ये भारत है भाई! पकडे गये तो 20 साल तो अदालत में ये सिद्ध करने मे ही लग जायेंगे कि मैं हाथी नहीं हूँ।
यह सुन भैंस के साथ चूहा भी भागने लगा
संता एक बार आम खरीदने गया...
संता (फल वाले से)- एक किलो आम कितने का है भाई?
दुकानदार- 50 रुपये का है।
संता- 20 रुपये के दे दो...
दुकानदार- 20 रूपए में तो सिर्फ गुठली मिलती है।
संता- ये पकड़ो 30 रूपए और आम दे दो, गुठली तुम रख लो!
सेल्समैन- सर कॉकरोच के लिए पाउडर लेंगे क्या?
टिंकू- नहीं हम कॉकरोच को इतना लाड प्यार नहीं करते। आज पाउडर लगा देंगे, तो कल परफ्यूम मांगेगा!
सेल्समैन बेहोश...