हंसने से हम चिंता मुक्त रहते हैं। अच्छी सेहत के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हंसने से हमारा और मन शरीर दोनों स्वस्थ रहता है। अगर आप किसी वजह से मानसिक तनाव में हैं और हंसना शुरू कर दें, तो यह थैरेपी हमारा तनाव कम करती है। इसलिए हम सभी को दिन में कम से कम एक बार जरूर हंसना चाहिए। हसने में जोक्स और चुटकुलों की मदद ले सकते हैं। हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं कुछ चटपटे चुटकुले जिन्हें पढ़कर आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
आज के मजेदार जोक्स: डॉक्टर ने पप्पू से पूछा- शराब पीना बंद किया या नहीं? जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट
डॉक्टर- कैसे हो? शराब पीना बंद किया या नहीं?
पप्पू- जी डॉक्टर साहब, बिल्कुल छोड़ दिया है, बस कोई ज्यादा रिक्वेस्ट करता है तो पी लेता हूं।
डॉक्टर- बहुत बढ़िया... और यह तुम्हारे साथ कौन भाई साहब हैं?
पप्पू- जी इनको रिक्वेस्ट करने के लिए रखा हुआ है।
सिपाही- चल भाई, तेरी फांसी का समय हो गया।
कैदी- पर मुझे तो फांसी 10 दिन बाद होने वाली थी?
सिपाही- जेलर साहब कह कर गए हैं कि तू उनके गांव का है, इसीलिए तेरा काम पहले।
खचाखच भरी बस में खूबसूरत लड़की की ओढ़नी पकड़कर संता बोला...
संता- क्या यह पिंक रंग की ओढ़नी है।
लड़की संता के गाल पर थप्पड़ रशीद कर बोली-तुम्हारी बहन नहीं है क्या?
संता: है, अभी नानी गांव गई है।
लड़की: तो ओढ़नी क्यों देख रहे हो?
संता: पड़ोस की भाभी को गिफ्ट में पिंक रंग की ओढ़नी देनी है।
सोनू- मुझे शादी में बीएमडब्ल्यू मिली है।
मोनू- पर तुम्हारे पास तो कोई बीएमडब्ल्यू नहीं हैं।
सोनू- अबे यार !! बीएमडब्ल्यू का मतलब हुआ बहुत मोटी वाइफ।