जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
Funny Jokes: जब अंकल ने पप्पू से उसकी पढ़ाई के विषय में पूछा, आगे जो हुआ जानकर कंट्रोल नहीं होगी आपकी हंसी
पति - बेलन की परिभाषा बताओ?
पत्नी - बेलन एक ऐसा यंत्र है,
जिससे रोटी गोल होती है
और पति सीधा।
पप्पू ने जैसे ही कार में बैठकर सीट बेल्ट बांधनी चाही,
उदासी भरी आवाज में उसकी पत्नी बोली -
मेरे करवा चौथ व्रत पर विश्वास नहीं है आपको।
ससुर - मेरी बेटी का ख्याल रखना,
इसकी आंखों में आंसू ना आने पाए।
दामाद - ठीक है प्याज मैं काट दूंगा,
पर बर्तन तो इसे ही मांजने पड़ेंगे।
पत्नी - सुनते हो, आपका बेटा आजकल कुछ ज्यादा ही पैसे
उड़ाने लगा है, जहां भी छुपाती हूं ढूंढ ही लेता है।
पति - उस नालायक की किताबों मे छुपाया कर,
परीक्षा तक तो ढूंढ ही नहीं पाएगा।