जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
आज के मजेदार जोक्स: जब संता को उसकी शादी में मिली BMW..., पढ़िए धमाकेदार जोक्स
जब कोई नेता कहता है – गरीबी हटाऊंगा
तब अपना शब्द साइलेंट होता है।
दुनिया का सबसे सस्ता मजदूर पति होता है,
जिसे जिंदगी भर इस भ्रम में रखा जाता है कि वो पूरे घर का मालिक है।
पति और पत्नी एक कुएं के पास गए,
जहां सिक्का डालने से मन की मुराद
पूरी हो जाती थी।
पहले पति ने सिक्का डाला, फिर पत्नी
जैसे ही सिक्का डालने गई तो
पैर फिसल गया और वो कुएं में गिर गई।
पति की आंखों में आंसू आ गए,
ऊपर देखते हुए बोला - हे भगवान,
इतनी जल्दी सुन ली।
टीचर - कभी किसी लड़की को प्रपोज किया है?
पप्पू - नहीं सर, हम तो मैथ के स्टूडेंट हैं...
टीचर - मतलब?
पप्पू - मतलब हम प्रपोज नहीं सिर्फ सपोज करते हैं..
हमने सपोज किया है - माना कि वो मेरी है।