फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फनी जोक्स: साली से जीजा- तुम मेरी फिल्म में काम करोगी? फिर जो हुआ जानकर छूट जाएगी हंसी

Thu, 24 Sep 2026 07:33 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Thu, 24 Sep 2026 07:33 PM IST
सार

फनी जोक्स: सेहतमंद रहने के लिए हर इंसान को तनाव से बचना चाहिए। तनाव से बचने का सबसे अच्छा उपाय हंसी है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो तनाव आपके आसपास भी नहीं भटकता है। हंसी आपको कई बीमारियों से बचाने का काम करती है।

विज्ञापन
Funny Jokes in Hindi Jija Sali Jokes in Hindi Jija Sali funny chutkule
जीजा-साली जोक्स - फोटो : Adobe Stock

फनी जोक्स:  भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग बेहद कम उम्र में ही तनाव का शिकार हो रहे हैं। इसका सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है। अगर आप ऐसे माहौल में स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो  सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। हंसने से आपका मन प्रसन्न रहेगा, बल्कि आपसे तनाव भी दूर रहेगा। आपको हंसाने के लिए कुछ हंसी के हंसगुल्ले लेकर आए हैं। इन वायरल जोक्स को पढ़कर आप लोटपोट हो जाएंगे।


 
गोलू- कल मैंने रॉकेट छोड़ा तो सीधे सूरज से जा टकराया, 
भोलू- क्या बात कर रहा है? फिर क्या हुआ? 
गोलू- फिर क्या? मेरी पिटाई हुई। 
भोलू- किसने मारा? 
गोलू- सूरज की मम्मी ने
 

Funny Jokes in Hindi Jija Sali Jokes in Hindi Jija Sali funny chutkule
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik

जीजा- तुम मेरी फिल्म में काम करोगी?
साली- पर सीन क्या है?
जीजा- तुम्हें धीरे-धीरे पानी में जाना है।
साली- ओह वाऊ, पर फिल्म का नाम क्या है?
जीजा- गई भैंस पानी में।

 

 

Funny Jokes in Hindi Jija Sali Jokes in Hindi Jija Sali funny chutkule
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik

टीचर ने साइंस लैब में अपनी जेब से सिक्का निकाला और एसिड में डाला, फिर बच्चों से पूछा कि ये सिक्का घुल जाएगा या नहीं 
बच्चा- सर, नहीं घुलेगा। 
टीचर- शाबाश, लेकिन तुम्हें कैसे पता? 
बच्चा- सर अगर एसिड में डालने से सिक्का घुलता, तो आप सिक्का हमसे मांगते, ना कि अपनी जेब से निकालते...

हिंदी चुटकुले: पडिंत जी ने सुरेश को बताया शांति का सही अर्थ, पढ़कर पेट पकड़कर हंसने लगेंगे आप

विज्ञापन
विज्ञापन
Funny Jokes in Hindi Jija Sali Jokes in Hindi Jija Sali funny chutkule
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik

एक व्यक्ति हेलीकॉप्टर उड़ाना सीख रहा था...!
पांच सौ फुट की ऊंचाई पर उड़ते-उड़ते अचानक
हेलीकॉप्टर नीचे आ गिरा...!
प्रशिक्षक ने पूछा- क्या हुआ...?
जवाब मिला- कुछ नहीं, ऊपर जाकर मुझे ठंड लगने लगी,
सो मैंने पंखे बंद कर दिए थे...!

देसी जोक्स: हमारे प्यार के बारें में किसी को मत बताना, लड़की का जवाब सुनकर लड़के के उड़ गए होश
 

विज्ञापन
Funny Jokes in Hindi Jija Sali Jokes in Hindi Jija Sali funny chutkule
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik

पप्पू- यार कल तो तू बहुत मायूस था... आज इतना खुश कैसे है ?
गप्पू- कल मेरी बीवी ने 7 हजार की साड़ी खरीद ली थी।
पप्पू- अच्छा आज इतना खुश क्यों है... उसने साड़ी वापिस कर दी क्या ?
गप्पू नहीं यार...मेरी पत्नी वही साड़ी पहनकर तेरी पत्नी से मिलने आ रही है। 

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed