Chutkule In Hindi: अच्छे खानपान और अच्छी हवा के साथ इंसान को सेहतमंद रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है, क्योंकि हंसी-मजाक इंसान को स्वस्थ रखने में बड़ी भूमिका निभाते हैं। हंसने के कई तरीके हैं, जैसे कि आप कोई कॉमेडी मूवी देखकर हंस सकते हैं। इसके अलावा मजेदार जोक्स और चुटकुले हंसने में हमारी मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए ऐसे मजेदार चुटकुले (Funny Chutkule) और जोक्स (Jokes) लेकर आए हैं। जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर......
डॉक्टर- तबीयत कैसी है?
मरीज- पहले से ज्यादा खराब है
डॉक्टर- दवाई खा ली थी?
मरीज- खाली नहीं थी भरी हुई थी
डॉक्टर- मेरा मतलब है दवाई दवाई ले ली थी?
मरीज- जी आप ही से तो ली थी
डाक्टर- बेवक़ूफ, दवाई पी ली थी?
मरीज- नहीं जी, दवाई नीली थी
डॉक्टर- अबे गधे, दवाई को पी लिया था?
मरीज- नहीं जी, पीलिया तो मुझे था
डॉक्टर- उल्लू के पट्ठे, दवाई को खोल के मुंह में रख लिया था?
मरीज- नहीं आप ही ने तो कहा था कि फ्रिज में रखना
डॉक्टर- अबे क्या मार खायेगा?
मरीज- नहीं दवाई खाऊंगा
डॉक्टर- निकल साले, तू पागल कर देगा
मरीज- जा रहा हूं फिर कब आऊं?
डॉक्टर- मरने के बाद
मरीज- मरने के कितने दिन बाद?
डॉक्टर बेहोश.......
2 of 5
मजेदार जोक्स
- फोटो : freepik
चेला- बाबा, दाहिने हाथ में खुजलाहट है
बाबा- वत्स, लक्ष्मी आने वाली है
चेला- दाएं पैर में भी खुजलाहट है
बाबा- यात्रा का योग बन रहा है
चेला- पेट पर भी खुजलाहट है
बाबा- उत्तम भोजन की प्राप्ति होगी
चेला- गर्दन पर भी खुजलाहट है बाबा
बाबा- दूर हट, तुझे खुजली की बीमारी है........
3 of 5
फनी जोक्स
- फोटो : freepik
टिंकू- अगले कुछ टाइम में बारिश होने वाली है
रिंकू- तुमको कैसे पता?
टिंकू- वह क्या है कि खैनी नरम हो रही है.....
पप्पू- इतना परेशान क्यों है?
गप्पू- अरे यार, मैंने अपनी गर्लफ्रेंड को दो बड़े-बड़े टेडी बियर गिफ्ट किए थे...
पप्पू- तो इसमें परेशान होने की क्या बात है?
गप्पू- उसकी मम्मी ने दोनों की
रुई निकाल कर दो तकिए भरवा लिए....
4 of 5
वायरल फनी जोक्स
- फोटो : freepik
पंडित- ग्रह दशा खराब है, रोज सुबह कुत्ते को रोटी और दूध देना
लड़का, अपने दोस्त से- सुन बे, कल से तेरा सुबह
का नाश्ता मेरी तरफ से, याद से आ जाना....
5 of 5
गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड चुटकुले
- फोटो : freepik
गर्लफ्रेंड (बॉयफ्रेंड से)- सुनो, मेरी स्किन बहुत ऑयली हो गई है, बताओ न क्या लगाऊं?
बॉयफ्रेंड- ये लो विम बार, ये पूरी चिकनाई हटा देगा
बॉयफ्रेंड का जवाब सुनकर गर्लफ्रेंड ने कर दी धुनाई.......