फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jokes In Hindi: पुलिस- तू अपने आप ही क्यों बैठ गया? चोर का जवाब पढ़कर हो जाएंगे लोटपोट

Thu, 03 Jul 2025 02:46 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Thu, 03 Jul 2025 02:46 PM IST
सार

Comedy Jokes: हंसने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है। यही वजह है कि सेहतमंद रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। हंसने के लिए आप जोक्स और चुटकुलों की मदद ले सकते हैं।

विज्ञापन
Funny Hindi Jokes Chor Police Jokes In Hindi Jija Sali Comedy Jokes Girl Boy Chutkule In Hindi
वायरल चुटकुले - फोटो : Adobe Stock

Viral Funny Jokes : हंसने से मन की उदासी दूर रहती है और घर में सकारात्मक माहौल रहता है। अगर आप अपने दिन की शुरुआत हंसी के साथ करते हैं, तो पूरा दिन तरोताजा महसूस करते हैं। हंसी एक दवा की तरह है, जो इंसान को कई बीमारियों से बचाने में मदद करती है। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) और चुटकुले (Chutkule) लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, चलिए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर.....



आठ-नौ लोग चोरी कर रहे थे, तभी पुलिस आ गई
उसमे से एक चोर दौड़कर पुलिस की गाड़ी में जाकर बैठ गया
पुलिस- तू अपने आप ही क्यों बैठ गया? 
चोर- क्योंकि पिछली बार मैं पकड़ा गया था तो
गाड़ी में सीट नहीं मिली थी, खड़े होकर जाना पड़ा था......

Funny Hindi Jokes Chor Police Jokes In Hindi Jija Sali Comedy Jokes Girl Boy Chutkule In Hindi
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

एक बस का एक्सीडेंट हो गया
ड्राइवर जोर-जोर से रो रहा था और चिल्लाकर कह रहा था-
मेरा हाथ कट गया बहुत दर्द हो रहा है
तभी पास खड़ा पप्पू बोला- अबे चुप कर,
उस आदमी को देख बेचारे का गला कट गया,
फिर भी कैसे चुपचाप पड़ा है और
तू सिर्फ हाथ कटने पर इतना चिल्ला रहा है......

Funny Hindi Jokes Chor Police Jokes In Hindi Jija Sali Comedy Jokes Girl Boy Chutkule In Hindi
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
एक लड़की किसी लड़के से व्हाट्सप्प पर चैट कर रही थी
लड़का- हेलो
लड़की- हाय, क्या कर रहे हो?
लड़का- मैं एक खूबसूरत लड़की से बात कर रहा हूं
लड़की- यार तुम कितने स्वीट हो
लड़का- हां, वो खूबसूरत लड़की काफी देर से रिप्लाई नहीं कर रही है, 
तो सोचा तुझसे ही बात कर लूं.....


आज के मजेदार जोक्स: पति-पत्नी ने मिलकर पकड़ा चोर, फिर जो हुआ पढ़कर लगाएंगे ठहाके

विज्ञापन
विज्ञापन
Funny Hindi Jokes Chor Police Jokes In Hindi Jija Sali Comedy Jokes Girl Boy Chutkule In Hindi
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
आंधी रात को चोर एक घर में घुसा और उस घर के मर्द को रस्सी से बांध दिया
और चाकू दिखाकर महिला से बोला- सारे गहने और पैसे निकालो
महिला बोली- आप को जो चाहिए ले लो, पर पहले उन्हें छोड़ दो
चोर- क्यों 
महिला- वो पड़ोसन के पति हैं, मेरे वाले आते ही होंगे......
विज्ञापन
Funny Hindi Jokes Chor Police Jokes In Hindi Jija Sali Comedy Jokes Girl Boy Chutkule In Hindi
जोक्स इन हिंदी - फोटो : freepik
पप्पू- तुम चाय पीने के लिए किस हद तक जा सकते हो? 
गप्पू- एक बार तो लड़की तक देखने चला गया था......


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)   
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed