चुटकुले: वर्तमान समय की भागमभाग वाली जिंदगी में लोगों को अक्सर बढ़ते काम के दबाव की वजह से तनाव रहता है। ऐसे माहौल में बहुत जरूरी है कि आप अपनी व्यस्त समय के बीच खुद के लिए जरूर कुछ समय निकालें। तनाव से दूर रहने के लिए आप हंस सकते हैं। हंसी आपको मानसिक तनाव से बचाने में मदद करती है और आपको स्वस्थ रखती है। लोग कॉमेडी शोज और चुटकुलों की मदद से हंसते हैं। अगर आपको भी हंसना पसंद है, तो हम आपके लिए कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं। आप इन जोक्स को पढ़कर अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे और खूब हंसेंगे।
चुटकुले: हंसा हंसाकर लोटपोट कर देंगे ये मजेदार जोक्स, पलभर में गायब हो जाएगा तनाव
चुटकुले: तनाव से बचने के लिए हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसे मजेदार जोक्स जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला।
बेटा (पापा से)- कार की चाबी दो, कॉलेज जाना है फंक्शन है।
पापा- क्यों?
बेटा- 10 लाख की गाड़ी में जाऊंगा तो शान बढ़ेगी।
पापा- ये ले 10 रुपए, 30 लाख की बस में जायेगा, तो ज्यादा शान बढ़ेगी।
डॉक्टर- आपके पति को बहुत ज्यादा आराम की जरूरत है, ये लो नींद की गोलियां
पत्नी- उन्हें ये कब देनी है डॉक्टर
डॉक्टर- ये उनके लिए नहीं, आपके लिए है।
हिंदी जोक्स: पत्नी ने सिंगापुर घूमने के लिए पति के सामने चलाया गजब का दिमाग, पढ़िए वायरल जोक्स
एक पागल आईने में देखने के बाद सोचने लगा... यार इसको कहीं देखा है...
काफी देर टेंशन में सोचते-सोचते...
वो बोला- धत्त तेरी की ये तो वही है जो उस दिन मेरे साथ बाल कटवा रहा था।
फनी जोक्स: जज- घर में मालिक के रहते हुए तुमने चोरी कैसे की? पप्पू का जवाब पढ़कर लगाएंगे ठहाके
प्रेमिका (प्रेमी से)- अरे बाबा, जल्दी खिड़की से कूदो पापा आ रहे हैं।
प्रेमी- लेकिन यह तो 13वीं मंजिल है।
प्रेमिका- अरे, यह शगुन-अपशगुन सोचने का वक्त नहीं है।
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)