फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Funny Chutkule: पत्नी- पूरा दिन क्रिकेट, क्रिकेट...मैं घर छोड़ कर जा रही हूं, पति ने दिया गजब का जवाब

Sat, 04 Jun 2022 05:28 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sat, 04 Jun 2022 05:28 PM IST
विज्ञापन
Funny Chutkule in Hindi Husband Wife Jokes in Hindi Read Pati Patni ke majedar chutkule
जोक्स - फोटो : iStock

Funny Chutkule in Hindi: हंसना हम सभी के लिए बेहद फायदेमंद होता है। अगर हम नियमित रूप से हंसने आदत डाल लें, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलिसाल...



जूठे बरतनों के ढेर से घबराकर महिला बोली- हे ईश्वर! म्हारो तो किस्मत ही फूट गई...यह अलादीन का जादुई चिराग पुरुषों को ही क्यों मिलता है, किसी महिला को क्यों नहीं मिलता?कोई जिन्न होता जो हमारा भी हाथ बंटा दिया करता।

महिला की यह पुकार सुन ईश्वर स्वयं प्रकट हुए और बोले-नियम के अनुसार एक महिला को एक बार में एक ही जिन्न मिल सकता है।

और हमारा रिकॉर्ड कहता है तुम्हारी शादी हो गयी है।

तुम्हें तुम्हारा जिन्न मिल चुका है।

उसे अभी-अभी तुमने सब्जी मंडी भेजा है, रास्ते में टेलर से तुम्हारी साड़ी लेते हुए,

मकान मालिक को किराया देते हुए, तुम्हारे लिए झंडु बाम लाएगा, और फिर काम पर जाएगा।

वो मिनी जिन्न अर्थात पति थोड़ा टाइम खाऊ है, मगर चिराग वाले जिन्न से ज्यादा उपयोगी और टिकाऊ है।

Funny Chutkule in Hindi Husband Wife Jokes in Hindi Read Pati Patni ke majedar chutkule
जोक्स - फोटो : iStock

पत्नी (पति से)- पूरा दिन क्रिकेट, क्रिकेट..!!

मैं घर छोड़ कर जा रही हूं..

पति- (कोमेन्टरी के अंदाज़ में)

पहली बार कदमों का बेहतरीन इस्तेमाल!!

Funny Chutkule in Hindi Husband Wife Jokes in Hindi Read Pati Patni ke majedar chutkule
जोक्स - फोटो : iStock



पत्नी - अगर मेरी शादी किसी राक्षस से हो जाती तो भी

इतना दुखी न होती, जितनी तुम्हारे साथ हूं...

पति- पगली! खून के रिश्तों में कहां शादी होती है...?

फिर क्या पतिदेव की हो गई जोरदार कुटाई...

विज्ञापन
विज्ञापन
Funny Chutkule in Hindi Husband Wife Jokes in Hindi Read Pati Patni ke majedar chutkule
जोक्स - फोटो : iStock


टीचर- मैं तुम्हें भूतकाल, वर्तमान काल और भविष्य काल का एक उदाहरण देती हूं... दूसरा उदहारण तुम देना... 

चिंटू- जी मैडम... 

टीचर- मैं सुंदर थी, सुंदर हूं और सुंदर रहूंगी... 

चिंटू- मैडम ये आपका वहम था, वहम है और हमेशा रहेगा... 

दे थप्पड़.....दे थपप्ड़......दे थप्पड़ 

विज्ञापन
Funny Chutkule in Hindi Husband Wife Jokes in Hindi Read Pati Patni ke majedar chutkule
जोक्स - फोटो : iStock


चिंटू एक बार डबल डेकर वाली बस में चढ़ गया... 

कंडक्टर ने उसे ऊपर भेज दिया, 

चिंटू थोड़ी देर में भागता हुआ वापस आया और बोला- भाई मरवाएगा क्या ऊपर तो ड्राइवर ही नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed