Viral Chutkule in Hindi: अगर हम मानसिक तनाव और चिंता से मुक्ति चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लें, क्योंकि हंसने से इंसान स्वस्थ रहता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु दोनों इंसान को हंसने की सलाह देते हैं। हंसने से कई बीमारियां लोगों से दूर रहती हैं। जिस तरह से स्वस्थ रहने के लिए खान-पान जरूरी है उसी तरह इंसान के लिए हंसना भी जरूरी है। लोगों को हंसाने में जोक्स और चुटकुले बड़ी भूमिका निभाते हैं। इसीलिए हम आपके लिए एक से बढ़कर एक मजेदार जोक्स और धमाकेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
Viral Chutkule: संता- अगर तुम्हें गर्मी लगती है तो क्या करते हो? बंता ने दिया गजब जवाब, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले
संता- अगर तुम्हें गर्मी लगती है तो क्या करते हो?
बंता- मैं कूलर के पास जाकर बैठ जाता हूं।
संता- अगर फिर भी गर्मी लगती है तो क्या करते हो?
बंता- तो फिर मैं कूलर चालू कर लेता हूं!
ट्रेन में रेलवे टीटी- बंगाली बाबा कहां जाना है?
बंगाली बाबा- जहां राम का जन्म हुआ।
रेलवे टीटी- टिकट दिखा दो बंगाली बाबा
बंगाली बाबा- नहीं है बालक
रेलवे टीटी- तो चलो
बंगाली बाबा- कहां बालक?
रेलवे टीटी- जहां भगवान श्री कृष्ण का जन्म हुआ था।
सुरेश- खाली पेपर को बार-बार चूम रहा था...
रमेश- यह क्या है?
सुरेश- मेरी महबूबा है।
रमेश- मगर ये तो खाली पेपर है।
सुरेश- हां, आजकल बोलचाल बंद है।
चिंटू- सर टीशर्ट अच्छी लग रही है आप पर।
बाॅस- छुट्टी नहीं मिलेगी।
चिंटू- सर सिर्फ टीशर्ट अच्छी लग रही है, मुंह वैसा ही है कुत्ते की तरह।
बाॅस चुप