Chutkule Hindi: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में सेहतमंद रहना बहुत जरूरी है, जिसके लिए आपको नियमित रूप से हंसना चाहिए। अगर आप हंसते हैं तो आपका मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहता है। सेहतमंद रहने के लिए हमें हर दिन सुबह और शाम हंसना चाहिए। कुछ क्षण के लिए सब कुछ भूलकर हमें खुलकर हंसना चाहिए। यही कारण है कि हम आपको हंसाने के लिए दर दिन कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आते हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं। आज भी हम कुछ मजेदार और धमाकेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिसे पढ़कर आप लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का मजेदार सिलसिला..
Chutkule Hindi: टीचर- एक टोकरी में 10 आम थे 3 सड़ गए तो कितने बचे? चिंटू ने दिया गजब का जवाब
पप्पू- रात भर मुझे नींद नहीं आई...!
गप्पू- क्यों..?
पप्पू- रात भर मैंने सपने में देखा कि मैं जाग रहा हूं...!
टीचर- एक टोकरी में 10 आम थे 3 सड़ गए तो कितने बचे?
चिंटू- 10
टीचर- अरे मूर्ख 10 कैसे बचेंगे?
चिंटू- सड़े हुए आम कहां जाएंगे, सड़ने से केले थोड़ी बन जाएंगे।
Funny Jokes: दो लड़कियों की मजेदार बातें पढ़कर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए वायरल चुटकुले
एक बड़े बोर्ड पर मिक्सर के साथ लड़की की फोटो लगी थी
और लिखा था- एक्सचेंज ऑफर...
पति बहुत देर से वो बोर्ड देख रहा था।
यह देख कर पत्नी बहुत ही नम्रतापूर्वक बोली-
घर चलिए ऑफर सिर्फ मिक्सर पर है!
Jokes: पप्पू पार्टी से रात को देर से घर गया, अगले दिन जो हुआ जानकर नहीं रोक पाएंगे हंसी
एक आदमी खड़े खड़े चाबी से अपना कान खुजा रहा था।
दूसरा आदमी पास जाकर बोला- भाई अगर तू स्टार्ट नहीं हो पा रहा है तो धक्का लगाऊं क्या?