फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चुटकुले: पंडित जी ने राजू को बताया शादी का मतलब, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले और मजे लीजिए

Tue, 08 Sep 2026 04:42 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Tue, 08 Sep 2026 04:42 PM IST
सार

वायरल जोक्स: स्वस्थ रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हंसने से इंसान को मानसिक तनाव और चिंता जैसी समस्याएं नहीं होती हैं। इसलिए हम सभी को सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए।

विज्ञापन
Hindi Jokes Man pandit jokes in hindi husband wife new chutkule ladka ladki latest jokes whatsapp new jokes
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Freepik/Amar Ujala

हिंदी जोक्स का खजाना: जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला.....





राजू- पंडित जी, शादी का क्या मतलब होता है? 
पंडित जी- मछली पकड़ने की उम्मीद में
सांप से भरे थैले में हाथ डालना ही शादी है
राजू बेहोश......



राजू- प्यार कब होता है?
पंडित जी- जब बुद्धि घास चरने चली जाती है, 
तो प्यार हो जाता है
राजू- और ब्रेकअप 
पंडित जी- जब घास समाप्त हो जाती है,
तो ब्रेकअप हो जाता है.....

Hindi Jokes Man pandit jokes in hindi husband wife new chutkule ladka ladki latest jokes whatsapp new jokes
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
मोहन (सुरेश से)- आज काफी वर्षो बाद उससे मुलाकात हुई,
जब मैंने उसे प्रपोज किया तो उसने कहा था-
मेरे कुछ सपने हैं, जो पूरे करने हैं
सुरेश- फिर?
मोहन- भैंस का गोबर उठा रही थी,
कसम से आंखें भर आई
क्या कैरियर चुना है......
Hindi Jokes Man pandit jokes in hindi husband wife new chutkule ladka ladki latest jokes whatsapp new jokes
जोक्स का खजाना - फोटो : Freepik
टीचर- ABCD सुनाओ
पप्पू- ABCDEHI
टीचर- इसमें GF कहां है?
पप्पू- वो तो मेरी किस्मत में बचपन से ही नहीं है..... 


हिंदी जोक्स: वकील से सुरेश- क्या मैं अपनी पत्नी को जेल भेज सकता हूं? वजह पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल


फनी चुटकुले: पति को चेकअप कराने के लिए डॉक्टर के पास लेकर गई पत्नी, फिर जो हुआ पढ़कर खूब हंसेंगे आप 
विज्ञापन
विज्ञापन
Hindi Jokes Man pandit jokes in hindi husband wife new chutkule ladka ladki latest jokes whatsapp new jokes
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
बस में कॉलेज की लड़कियां चढ़ने से बस भर गयी और
चिंटू नीचे ही रह गया
कंडक्टर- नो मोर, नो मोर
चिंटू- मोरनी-मोरनी चढ़ा ली और हम आये तो नो मोर......



शादी से पहले मेरा दोस्त स्टेटस डाला करता था
'शेर का कोई ठिकाना नहीं होता'
अभी मैंने वीडियो कॉल किया तो भाभी ने उठाया 
मैंने पूछा- शेर कहां है?
भाभी बोली- लहसुन छिल रहा है..... 
विज्ञापन
Hindi Jokes Man pandit jokes in hindi husband wife new chutkule ladka ladki latest jokes whatsapp new jokes
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
पहला दोस्त- यार आज पड़ोसन से मेरी कहासुनी हो गई
दूसरा दोस्त- फिर क्या हुआ?
पहला दोस्त- कह कर गई कि दम है तो अकेले में मिलो, 
तब से दिल बेचैन है, समझ नहीं आ रहा धमकी दे गई या ऑफर......



(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed