मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट के बीच शिमला समेत हिमाचल के छह जिलों में झमाझम बारिश से भारी नुकसान हुआ है। बुधवार रात और वीरवार को भारी बारिश-भूस्खलन से 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। जगह-जगह वाहन मलबे में दब गए हैं। पहाड़ी से गिरे पत्थर से चंबा में मणिमहेश यात्री और रामपुर में एक युवती की जान चली गई।
Himachal Weather: शिमला समेत 6 जिलों में भारी बारिश, चार की मौत; कई घर-वाहन क्षतिग्रस्त, चलती बस पर गिरा मलबा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Fri, 15 Aug 2025 09:28 AM IST
सार
Himachal Weather : हिमाचल प्रदेश में बारिश और भूस्खलन से कई जगह तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है। मंडी जिले के सरकाघाट में चलती निजी बस पर पहाड़ी से मलबा गिरने से खिड़की तोड़कर यात्रियों को निकाला गया। पढ़ें विस्तार से...
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन