फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CWG 2022: हरियाणा आल्या नै बहम सा काड़ दिया, रै लठ गाड़ दिया..., इन 29 खिलाड़ियों ने जीते 20 पदक, सूची देखें

Tue, 09 Aug 2022 03:11 AM IST
भूपेंद्र सिंह रवींद्र कौशिक, संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
रवींद्र कौशिक, संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 09 Aug 2022 03:11 AM IST
सार

कि हरियाणा को खिलाड़ियों की धरती ऐसे ही नहीं कहा जाता है, बल्कि यहां के खिलाड़ियों के अंदर देश के लिए पदक जीतने की अलग ही लालसा है। यह लालसा लगातार जारी है। 

विज्ञापन
29 players of Haryana won 20 medals in Commonwealth Games
स्वर्ण पदक विजेता अमित, बजरंग, विनेश, नीतू, सुधीर, दीपक, रवि, नवीन, साक्षी मलिक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

टोक्यो ओलंपिक के बाद राष्ट्रमंडल में भी म्हारे लाडले-लाडली छाए रहे। खिलाड़ियों ने देश का नाम अंतरराष्ट्रीय फलक पर चमकाते हुए हरियाणा को खेलों में सिरमौर बना दिया। प्रदेश के बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक, दीपक पूनिया, रवि दहिया, विनेश, नवीन, नीतू, अमित पंघाल व सुधीर लाठ ने स्वर्णिम चमक बिखेरी। वहीं अंशु मलिक के दांव व सागर के मुक्के में चांदी निकली।



म्हारे 29 बेटे-बेटियों ने पदक जीतकर देशवासियों को गौरवान्वित होने का मौका दिया। इसमें 17 पदक 17 खिलाड़ियों ने व्यक्तिगत स्पर्धा में जीते हैं। टीम इवेंट में तीन पदक दिलाने में 12 खिलाड़ियों की अहम भूमिका रही है। इमें 9 खिलाड़ी महिला हॉकी, 2 पुरुष हॉकी व एक खिलाड़ी क्रिकेट टीम में शामिल रहीं। इससे साफ है कि हरियाणा को खिलाड़ियों की धरती ऐसे ही नहीं कहा जाता है, बल्कि यहां के खिलाड़ियों के अंदर देश के लिए पदक जीतने की अलग ही लालसा है। यह लालसा लगातार जारी है। 

वर्ष 2021 में जापान की राजधानी टोक्यो में हुए खेलों के महाकुंभ ओलंपिक के बाद अब इंग्लैंड के बर्मिंघम में हुए राष्ट्रमंडल में भी हरियाणा के लाडलों व लाडलियों का ही डंका बजता रहा। हरियाणा के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश को अपना सिर गर्व से ऊंचा कर मुस्कुराने के कई क्षण दिए।

29 players of Haryana won 20 medals in Commonwealth Games
विनेश फोगाट, नवीन और रवि दहिया - फोटो : सोशल मीडिया

इन राष्ट्रमंडल खेलों में देश को हरियाणवियों ने फिर से 9 सोने के तमगे जीतकर देश का मान बढ़ाया है। खेलों में हरियाणा के लिए एक ऐसी नई राह खुली है, जिससे हर खेल में खिलाड़ियों का भविष्य सुनहरा दिख रहा है। बर्मिंघम में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में देश को 61 पदक मिले हैं तो इनमें अकेले हरियाणा के खिलाड़ियों ने 20 पदक जीतकर 32.7 प्रतिशत की हिस्सेदारी दिखाई है।

29 players of Haryana won 20 medals in Commonwealth Games
अमित पंघाल - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं वर्ष 2018 में स्कॉटलैंड के गोल्ड कोस्ट में जहां देश के खिलाड़ियों ने 66 पदक जीते थे तो उनमें हरियाणा के 22 पदक शामिल थे। तक भी हरियाणा अकेला 33 फीसदी पदक लेकर आया था। इससे पहले वर्ष 2014 में ग्लासगो में राष्ट्रमंडल खेलों में देश को 64 मेडल मिले थे, जिनमें हरियाणा के हिस्से में 19 मेडल आए थे और यह भागीदारी लगभग 30 प्रतिशत थी। हरियाणा के खिलाड़ियों की मेडल जीतने की भूख कम नहीं हो रही है। इनमें भी सोने की चाहत कुछ ज्यादा बढ़ती जा रही है। 

राष्ट्रमंडल में हरियाणा में सोनीपत के गांव लाठ के पावर लिफ्टर सुधीर, नाहरी के पहलवान रवि दहिया, माडल टाउन के पहलवान बजरंग पूनिया, रोहतक की पहलवान साक्षी मलिक, झज्जर के पहलवान दीपक पूनिया, सोनीपत के खरखौदा की पहलवान विनेश फौगाट, सोनीपत के पुगथला के पहलवान नवीन, भिवानी की मुक्केबाज नीतू घनघस व रोहतक के मुक्केबाज अमित पंघाल ने सोना जीता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
29 players of Haryana won 20 medals in Commonwealth Games
अंशु मलिक, शेफाली वर्मा, सागर अहलावत, सुरेंद्र सिंह, अभिषेक। - फोटो : अमर उजाला

वहीं जींद की पहलवान अंशु मलिक, झज्जर के मुक्केबाज सागर के साथ ही रोहतक की शेफाली (क्रिकेट), व सोनीपत के अभिषेक और करनाल के सुरेंद्र (हॉकी) ने रजत पदक जीता है।

विज्ञापन
29 players of Haryana won 20 medals in Commonwealth Games
मोहित ग्रेवाल, संदीप पुनिया, पूजा सिहाग, दीपक नेहरा, पूजा गहलावत, जैस्मिन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

वहीं भिवानी के पहलवान मोहित ग्रेवाल, भिवानी की मुक्केबाज जैस्मिन, सोनीपत की पहलवान पूजा गहलावत, रोहतक की पहलवान पूजा सिहाग, रोहतक के पहलवान दीपक नेहरा व महेंद्रगढ़ के एथलीट संदीप कुमार ने कांस्य पदक जीते।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed