सोनीपत के गोहाना में बेटे समेत चार मासूम बच्चों की हत्यारोपी लेडी साइको किलर पूनम का कबूलनामा सोनीपत पुलिस के पास पहुंच गया है। पुलिस 16 दिसंबर को पूनम को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ करेगी। पानीपत पुलिस से प्राप्त पूनम के कबूलनामे का अध्ययन किया जा रहा है। बयान का बारीकी से विश्लेषण करने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई का दायरा तय करेगी।
पूनम ने पानीपत के नौल्था गांव में एक दिसंबर को शादी समारोह में पति नवीन के चचेरे भाई सोनीपत के वेस्ट रामनगर निवासी संदीप की बेटी विधि (6) की पानी के टब में डुबोकर हत्या कर दी थी। पुलिस पूछताछ में पूनम ने कबूल किया था कि वह अब तक अपने बेटे शुभम सहित चार बच्चों को पानी में डुबोकर मार चुकी है।
2 of 14
साइको किलर पूनम
- फोटो : अमर उजाला
पूनम के खुलासे के बाद पानीपत के सिवाह गांव निवासी दीपक ने पूनम के खिलाफ बेटी जिया की हत्या की एफआईआर दर्ज कराई थी। इधर, भावड़ गांव के नवीन ने भी अपनी पत्नी पूनम के खिलाफ बरोदा थाने में बेटे शुभम (3) और भांजी इशिका (9) की 12 जनवरी 2023 को पानी में डुबोकर हत्या की एफआईआर कराई थी।
3 of 14
साइको किलर पूनम
- फोटो : अमर उजाला
इसमें हत्या के साथ बच्चों के शवों को खुर्द बुर्द करने का आरोप लगाया था। इस केस में पुलिस अब पूनम से प्रत्यक्ष पूछताछ की तैयारी में है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, अब 16 दिसंबर को पूनम को प्रोडक्शन वारंट पर सोनीपत लाया जाएगा।
4 of 14
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी साइको किलर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यहां उससे हत्याकांड से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत पूछताछ की जाएगी। इससे पहले बरोदा थाना पुलिस पूनम के कबूलनामे, घटनास्थल, परिस्थितिजन्य साक्ष्यों का सूक्ष्म अध्ययन कर चुकी है।
5 of 14
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी साइको किलर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस का प्रयास रहेगा कि पूछताछ के दौरान हर सवाल का जवाब हासिल किया जा सके। पुलिस हत्या की नीयत, घटना की परिस्थितियां, हत्या के तरीके, शव नष्ट करने और छिपाने से जुड़े तथ्यों पर विशेष रूप से पूछताछ करेगी।