गांव जठेड़ी का रहने वाला सीधा-सादा संदीप 17 साल के अंदर अपराध की दुनिया का काला जठेड़ी बन गया। जुर्म की दुनिया में कदम रखने के बाद संदीप उर्फ काला जठेड़ी अलग-अलग गैंग से हाथ मिलाकर अपनी ताकत बढ़ाता रहा। 200 से ज्यादा शूटर वाले लारेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ने के बाद वह अपराध जगत में आगे बढ़ता गया। पुलिस को हत्या, लूट, रंगदारी और मुठभेड़ जैसे मामलों में उसकी तलाश थी। दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े संदीप के गुर्गों ने हरियाणा पुलिस को यह तक पता नहीं लगने दिया कि वह देश में है या विदेश भाग गया है।
काला जठेड़ी: सीधा-सादा संदीप 17 साल में कैसे बन गया अपराध की दुनिया का बेताज बादशाह, लारेंस बिश्नोई गैंग का मिला साथ और...
200 से ज्यादा शूटर वाले लारेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ने के बाद वह अपराध जगत में आगे बढ़ता गया। पुलिस को हत्या, लूट, रंगदारी और मुठभेड़ जैसे मामलों में उसकी तलाश थी।
ताबड़तोड़ फायरिंग करने के लिए मशहूर है गैंग
लारेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े राजू बसौदी व काला जठेड़ी ने जब भी गैंग की कमान संभाली अपराध करने का तरीका एक जैसा ही रहा। हत्या करने की घटना में जहां 15 से 30 तक गोली मारी जाती तो इसी गैंग का नाम सामने आता है।
दिल्ली-यूपी में बढ़ाई सक्रियता, हुलिया बदला
काला जठेड़ी गैंग की सक्रियता कुछ समय से दिल्ली व यूपी में बढ़ी है। दिल्ली के कारोबारियों और व्यापारियों को निशाना बनाने के साथ ही कई वारदात में जठेड़ी के गुर्गें गिरफ्तार हुए हैं। पुलिस से बचने के लिए यह मेरठ-सहारनपुर क्षेत्र में छिपते थे। दिल्ली पुलिस ने काला जठेड़ी को सहारनपुर से पकड़ा है। वहीं संदीप उर्फ काला जठेड़ी ने अपना हुलिया भी बदल रखा था। बाल और दाढ़ी बढ़ा लिए थे।
हरियाणा पुलिस ने घोषित कर रखा था सात लाख का इनाम
काला जठेड़ी पर हरियाणा पुलिस ने सात लाख का इनाम रखा हुआ था। पांच लाख रुपये का इनाम आईजी एसटीएफ ने घोषित किया हुआ था, जबकि दो लाख रुपया एनआईटी फरीदाबाद पुलिस ने रखा था। सोनीपत पुलिस ने भी उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित कराने का प्रयास किया था, लेकिन बाद में आईजी एसटीएफ की तरफ से पांच लाख का इनाम घोषित कर दिया गया था।
- दिल्ली के बादली में 30 सितंबर 2004 चोरी का मुकदमा दर्ज हुआ।
-दिल्ली में 19 जनवरी 2007 को हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ।
-रोहतक के सांपला में 18 जून 2009 को जानलेवा हमला व हत्या का मुकदमा।
-सोनीपत के गोहाना में 18 जनवरी 2010 को हत्या का मुकदमा
- रोहतक के सांपला में 13 मई 2010 को हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ।
-सोनीपत के राई में 26 नवंबर, 2010 को जानलेवा हमला व हत्या का मुकदमा।
- दिल्ली के रोहिणी में 2011 अवैध हथियार व धमकी देने का मुकदमा दर्ज हुआ।
-दिल्ली-बेगमपुर, 24 फरवरी 2011 को धारा 382, 482 का मुकदमा दर्ज हुआ।
-सोनीपत के कुंडली में 22 अप्रैल 2011 को जानलेवा हमला
-कैथल में नौ मई, 2011 - धमकी देना, हमला करना
-सोनीपत के राई में 15 जुलाई, 2011 को डकैती
- सोनीपत के राई, 25 जुलाई 2011 को लूट का मुकदमा।
- रोहतक के सांपला में 13 दिसंबर 2012 को हत्या
- जींद के जुलाना में 27 फरवरी 2012 को हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ।
- दिल्ली के बेगुमपुर में नौ मार्च 2012 को लूट का मुकदमा।
- दिल्ली के नरेला में 10 मार्च 2012 को लूट, मारपीट का मुकदमा दर्ज हुआ।
-झज्जर के बहादुरगढ़ में 10 मार्च 2012 को जानलेवा हमला व हत्या का मुकदमा।
-झज्जर के सदर थाना में 13 जून 2012 को धमकी देने का मुकदमा दर्ज हुआ।
- सोनीपत के सदर थाना में आठ अप्रैल 2013 को हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ।
- सांपला रोहतक में 13 नवंबर 2017 को हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ।
- रोहतक के सांपला में 28 अप्रैल 2018 को हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ।