फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Paris Olympics: पेरिस में छाएंगे हम, सोनीपत के चार होनहार दिखाएंगे दम

Wed, 24 Jul 2024 10:50 PM IST
भूपेंद्र सिंह साहिल सिंगला, संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
साहिल सिंगला, संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 24 Jul 2024 10:50 PM IST
सार

सोनीपत के खिलाड़ियों से ओलंपिक में देश को पदक की आस है। गांव गुमड़ की बेटी किरण पहल ने 400 मीटर में ओलंपिक कोटा हासिल किया है। भारतीय पुरुष हॉकी टीम में गांव कुराड़ के लाडले सुमित कुमार व मयूर विहार के अभिषेक नैन व पहलवान विनेश फोगाट भी ओलंपिक में दम दिखाने को तैयार है।

विज्ञापन
Four Players of Sonipat Haryana Will participate in Paris Olympics
किरण पहल। विनेश फोगाट। सुमित कुमार। अभिषेक नैन। - फोटो : संवाद

पेरिस ओलंपिक की रणभेरी जल्द ही बजने वाली है। ऐसे में खिलाड़ी पदक की उम्मीद से कड़े अभ्यास में जुटे हुए हैं। ओलंपिक में सोनीपत के चार होनहार खिलाड़ी अपना दमखम दिखाने को तैयार हैं। खिलाड़ियों से ओलंपिक में पदक जीतने की आस है। ओलंपिक में भाग लेने के लिए स्टार पहलवान विनेश फोगाट, गांव गुमड़ की लाडली किरण पहल व हॉकी खिलाड़ी सुमित कुमार व अभिषेक नैन जमकर पसीना बहा रहे हैं। ओलंपिक खेल फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित होंगे, जिसमें जिले के चार खिलाड़ी तीन स्पर्धाओं में भाग लेंगे।


Four Players of Sonipat Haryana Will participate in Paris Olympics
किरण पहल। - फोटो : संवाद

किरण पहल ने पंचकूला स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में 27 से 30 जून तक आयोजित की गई 63वीं राष्ट्रीय अंतरराज्यीय चैंपियनशिप में ओलंपिक कोटा हासिल किया था। किरण पहल ने 50.92 सेकंड में 400 मीटर की दौड़ को पूरा करते हुए पेरिस ओलंपिक का टिकट कटाया था। किरण पहल का टोक्यो ओलंपिक में भी 400 मीटर रिले रेस के लिए चयन किया गया था, लेकिन कुछ धावकों के चोटिल होने के कारण टीम ओलंपिक में नहीं जा पाई थी। इस बार किरण कड़ी मेहनत से तैयारी में लगी है। उनकी टीम पदक की प्रबल दावेदार है।  

Four Players of Sonipat Haryana Will participate in Paris Olympics
विनेश फोगाट। - फोटो : संवाद

रियो व टोक्यो ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व कर चुकीं विनेश फोगाट सोनीपत की बहू विनेश फोगाट ओलंपिक में तीसरी बार देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस बार वह 50 किलो भारवर्ग में देश को पदक दिलाने को जी-जान से तैयारी में जुटी हैं। उनकी शादी खरखौदा के पहलवान सोमबीर राठी से हुई है। विनेश ने किर्गिजस्तान की राजधानी बिश्केक में एशियाई ओलंपिक क्वालीफायर के सेमीफाइनल मुकाबले में कजाखस्तान की लौरा गनिक्यूजी को हराकर पेरिस ओलंपिक का कोटा हासिल किया था।

विनेश फोगाट रियो व टोक्यो ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। उन्होंने पिछले दिनों स्पेन में आयोजित हुई ग्रैंड प्रिक्स प्रतियोगिता में सोना जीतकर अपने इरादे स्पष्ट कर दिए हैं। वह अब फ्रांस के बोलोग्ने सुर-मेर शहर में 20 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में खुद को तैयार कर रही हैं। उन्होंने अपनी तकनीक में अब नए दांव शामिल किए हैं। विनेश ओलंपिक में पदक की प्रबल दावेदार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Four Players of Sonipat Haryana Will participate in Paris Olympics
सुमित कुमार हॉकी। - फोटो : संवाद

हॉकी में दो खिलाड़ी पदक का रंग बदलने की तैयारी में जुटे सोनीपत के दो हॉकी खिलाड़ी इस बार पेरिस ओलंपिक में प्रतिभा दिखाने को बेकरार हैं। इसमें गांव कुराड़ निवासी सुमित कुमार लगातार दूसरी बार ओलंपिक में भारतीय दल का हिस्सा होंगे। उनकी टीम ने टोक्यो में कांस्य जीता था।

विज्ञापन
Four Players of Sonipat Haryana Will participate in Paris Olympics
अभिषेक नैन। - फोटो : संवाद

वहीं राष्ट्रमंडल से लेकर एशियाई खेलों में भारत को पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले मूलरूप से सोनीपत के गांव भादी फिलहाल मयूर विहार निवासी अभिषेक नैन अपना पहला ओलंपिक खेलेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed