फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हरियाणा : कुंडली बॉर्डर पर बिगड़ने लगे हालात, बीमार होने वाले किसानों की संख्या हुई तीन गुना, प्रशासन में हड़कंप

Wed, 07 Apr 2021 05:07 PM IST
निवेदिता वर्मा अंकित चौहान, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
अंकित चौहान, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 07 Apr 2021 05:07 PM IST
विज्ञापन
Farmers sitting on Dharna at Kundli Border suffering from Cold and Cough 
कुंडली बॉर्डर पर बिना मास्क बैठी महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
सोनीपत में कुंडली बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों में बीमारों की तादाद बढ़ती जा रही है। पिछले पांच दिन से तीन गुना ज्यादा किसान बीमार मिले हैं। इनमें अधिकतर खांसी, जुकाम और बुखार के मरीज हैं। इन लक्षणों को देखकर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ज्यादा परेशान है, क्योंकि किसान कोरोना जांच भी नहीं करा रहे है। ऐसे में उनको सिर्फ दवा बांटी जा रही है। अब पिछले पांच दिन से हालात यह हो गए हैं कि कुंडली बॉर्डर पर रोजाना करीब 4 हजार गोलियां बांटी जा रही है। वहां प्राइवेट संस्थाएं भी शिविर लगाकर लगातार किसानों का उपचार कर रही है। प्रशासन ने अब किसानों को कोरोना जांच कराने व वैक्सीन लगवाने के लिए काउंसिलिंग कराने का फैसला लिया है। किसानों को जांच कराने के लिए टीमें बार-बार आग्रह कर रही हैं, लेकिन किसान जांच कराने को तैयार नहीं है। किसानों को यह लगता है कि सरकार उनकी कोरोना जांच कराकर पॉजीटिव बताकर वहां से हटा देगी। इसके साथ ही प्रशासन ने कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए भी काउंटर लगाया तो वहां भी किसान काफी कम पहुंच रहे है। 

 
Farmers sitting on Dharna at Kundli Border suffering from Cold and Cough 
कुंडली बॉर्डर पर पंजाब के किसान - फोटो : अमर उजाला
कुंडली बॉर्डर पर किसानों की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की दस टीमों को लगाया गया है। वह टीमें किसानों की थर्मल स्क्रीनिंग व अन्य जांच करके दवाई दे रही है। कुंडली बॉर्डर धरनास्थल पर तीन महीने पहले रोजाना खांसी, जुकाम और बुखार के करीब 50 मरीज मिल रहे थे। अब अचानक ही किसानों के बीमार होने के आंकड़े ने उछाल मारा है। 
 
Farmers sitting on Dharna at Kundli Border suffering from Cold and Cough 
किसान आंदोलन - फोटो : अमर उजाला
अब यहां रोजाना करीब 150 किसान बीमार हो रहे हैं। अधिकतर को खांसी, जुकाम व बुखार है। उनकी जांच करके पैरासिटामॉल, बी-कॉम्पलेक्स, विटामिन-सी, सिट्राजिन समेत अन्य दवाएं बांटी जा रही हैं। इसके अलावा आयुष विभाग की तरफ से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए भी दवाएं बांटी जा रही हैं।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Farmers sitting on Dharna at Kundli Border suffering from Cold and Cough 
किसान आंदोलन - फोटो : फाइल फोटो
अब प्रशासन ने फैसला किया है कि किसानों की कोरोना जांच कराने और वैक्सीन लगवाने के लिए काउंसिलिंग कराई जाएगी। उनको समझाया जाएगा कि वैक्सीन लगवाने से उनकी और उनके परिवार की ही सुरक्षा होगी। 
 
विज्ञापन
Farmers sitting on Dharna at Kundli Border suffering from Cold and Cough 
किसान आंदोलन - फोटो : फाइल फोटो
स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार किसानों की जांच कर रही है और उनको दवाएं बांटी जा रही है। वहां पिछले कुछ दिनों में बीमार बढ़े हैं। किसानों से कोरोना जांच कराने और वैक्सीन लगवाने की अपील की जा रही है। इसके लिए काउंसिलिंग भी कराई जाएगी। किसानों से आग्रह है कि वह मास्क लगाकर रखें और कोरोना वैक्सीन भी जरूर लगवाएं। - श्यामलाल पूनिया, डीसी
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed