फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमेरिका से धरा गया दीपक बॉक्सर: कभी बॉक्सिंग में जीता था गोल्ड, फिर बन गया गैंगस्टर, ऐसे रखा अपराध जगत में कदम

Wed, 05 Apr 2023 10:58 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 05 Apr 2023 10:58 AM IST
सार

दसवीं कक्षा तक पढ़ा दीपक पहल 13 साल की आयु में ही मुक्केबाजी से जुड़ गया था। उसने महज 16 साल की उम्र में ही जूनियर बॉक्सिंग में राज्य स्तर पर स्वर्ण पदक जीता था।

विज्ञापन
Deepak Boxer, resident of Sonipat Haryana, arrested in America, know story of becoming a gangster from boxer
दीपक बॉक्सर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

अपराध जगत से जुड़े कुख्यात दीपक बॉक्सर के कारण हरियाणा के सोनीपत का नाम फिर से सुर्खियों में है। रोहिणी कोर्ट में कुख्यात गैंगस्टर जितेंद्र उर्फ गोगी की हत्या के बाद गोगी गैंग की कमान संभाल रहे दीपक पहल उर्फ दीपक बॉक्सर को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अमेरिका के मैक्सिको से गिरफ्तार किया है। अमेरिकी जांच एजेंसी फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (एफबीआई) की मदद से कुख्यात को दबोचा गया है।



जूनियर बॉक्सिंग में प्रदेश स्तर पर सोना जीत चुके दीपक बॉक्सर ने वर्ष 2016 में अपराध की दुनिया में कदम रखा और आज वह जुर्म की दुनिया का बड़ा नाम बन चुका था। सोनीपत के गांव गुमड़ में वर्ष 1996 में जन्मे दीपक पहल उर्फ दीपक बॉक्सर का परिवार फिलहाल गन्नौर के गांधी नगर में रहता है। उसके परिवार में मां राजबाला, भाई प्रवीन व नवीन हैं। पिता सुरेश पहल का करीब छह माह पहले निधन हो चुका है।

Deepak Boxer, resident of Sonipat Haryana, arrested in America, know story of becoming a gangster from boxer
दीपक पहल 13 साल की आयु में ही मुक्केबाजी से जुड़ गया था। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

दसवीं कक्षा तक पढ़ा दीपक पहल 13 साल की आयु में ही मुक्केबाजी से जुड़ गया था। उसने महज 16 साल की उम्र में ही जूनियर बॉक्सिंग में राज्य स्तर पर स्वर्ण पदक जीता था। उसके बाद वह कई मुकाबले हार गया। इसी बीच उसकी पहचान पांची के मोहित से हुई। मोहित के माध्यम से वह जितेंद्र उर्फ गोगी गैंग से जुड़ गया।

आरोप है कि उसने पहला बड़ा अपराध 30 जुलाई, 2016 को झज्जर के बहादुरगढ़ में किया था। जहां उसने कुख्यात जितेंद्र उर्फ गोगी को पुलिस कस्टडी से छुड़ाया था। उसी दिन उस पर दिल्ली के बवाना एरिया में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी पर वर्ष 2018 में मकोका लग चुका है।

Deepak Boxer, resident of Sonipat Haryana, arrested in America, know story of becoming a gangster from boxer
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
उस पर हरियाणा के करनाल के सदर थाना में 27 दिसंबर, 2019 को हत्या की कोशिश का भी मुकदमा दर्ज हुआ था। इतना ही नहीं 23 अगस्त, 2022 को दिल्ली के बुराड़ी में बिल्डर अमित गुप्ता की हत्या के बाद से दिल्ली पुलिस उसे तलाश रही थी। दीपक ने सोशल मीडिया पर अमित गुप्ता की हत्या की जिम्मेदारी ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Deepak Boxer, resident of Sonipat Haryana, arrested in America, know story of becoming a gangster from boxer
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : ANI

दीपक ने फेसबुक पर लिखा था कि उसने अपने प्रतिद्वंद्वी टिल्लू गैंग के साथ निकटता के कारण उसकी हत्या हुई। साथ ही बताया गया था कि दीपक को शक था कि अमित गुप्ता ने उसके साथी फज्जा के बारे में पुलिस को सूचना दी थी। जिसके बाद फज्जा मुठभेड़ में मारा गया था। वह बरेली से फर्जी पासपोर्ट बनवा कर कोलकाता से मैक्सिको भाग गया था। बताया जा रहा है कि एक दर्जन से अधिक मामलों में नामजद दीपक बॉक्सर पर दिल्ली पुलिस ने दो लाख, हरियाणा पुलिस ने दो लाख और यूपी पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम रखा था।

विज्ञापन
Deepak Boxer, resident of Sonipat Haryana, arrested in America, know story of becoming a gangster from boxer
जितेंद्र गोगी की फाइल फोटो और मृत पड़ा गोगी - फोटो : अमर उजाला

गोगी गैंग का सरगना बन सुर्खियों में आया
दिल्ली का कुख्यात गोगी गैंग का नाम सोनीपत से जोड़ने वाला दीपक बॉक्सर ही है। जितेंद्र उर्फ गोगी की हत्या के बाद सोनीपत के गुमड़ के दीपक बॉक्सर ने उसके गैंग की कमान संभाल ली थी। रोहिणी कोर्ट में गोगी की हत्या हुई थी। जिसमें सोनीपत के गांव कामी के जयदीप पर आरोप लगा था। हालांकि जयदीप को वारदात के बाद पुलिस ने कोर्ट परिसर में ही मार गिराया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed