{"_id":"6398a2198106c56eac567264","slug":"cleaner-burnt-alive-in-collision-between-trucks-in-sonipat-of-haryana","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ट्रकों की भिड़ंत में जिंदा जला क्लीनर: चालक की बेबसी- आंखों के सामने जिंदा जल गया भाई, मैं कुछ नहीं कर सका...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रकों की भिड़ंत में जिंदा जला क्लीनर: चालक की बेबसी- आंखों के सामने जिंदा जल गया भाई, मैं कुछ नहीं कर सका...
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 13 Dec 2022 09:32 PM IST
सार
सोनीपत में बीसवां मील चौक के पास ट्रकों की भिड़ंत में क्लीनर जिंदा जल गया। अमृतसर के गांव फोबा निवासी हरमनप्रीत सिंह ने हादसे का दर्द बयां किया। बताया कि ट्रकों की टक्कर होते ही आग लग गई, वह खिड़की खोलकर बाहर कूदा, ताया भाई अंदर ही फंसा रह गया।
विज्ञापन
1 of 5
जितेंदर का फाइल फोटो। ट्रक में फंसे चालक को निकालने का प्रयास करते दमकलकर्मी व पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मेरी आंखों के सामने ही मेरा ताया भाई (ताऊ का बेटा) जिंदा जल गया। वह बचाने को चिल्लाता रहा और मैं कुछ नहीं कर सका। यह कहते-कहते ट्रक चालक हरमनप्रीत की आंखें छलक गईं और गला भर आया। हरमनप्रीत ही उस ट्रक को चला रहा था, जिसके दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद उसका क्लीनर व ताऊ का बेटा जितेंदर सिंह जिंदा जल गया। सोनीपत में नेशनल हाईवे पर हुए हादसे के बाद वहां खड़े हरमनप्रीत ने अमर उजाला से बातचीत की तो वे हादसे में मिले दर्द को छिपा नहीं सके।
पंजाब के जिला अमृतसर के गांव फोबा निवासी हरमनप्रीत सिंह ने बताया कि उनके पिता ट्रांसपोर्टर है और उनके अपने ट्रक है। एक ट्रक को सोमवार दोपहर बाद चालक ताजप्रीत सिंह कश्मीर से लेकर लौटा था। वह उसमें सेब भरकर लाया था। वहां से देर शाम ताजप्रीत ट्रक लेकर त्रिपुरा के अगरतला के लिए चल पड़ा।
उसी दौरान उन्हें जालंधर से गुवाहाटी के लिए आलू लेकर जाने थे। जिस पर वह भी जालंधर आ गए और वहां से आलू से भरा ट्रक लेकर गुवाहाटी के लिए चल दिए। उनके साथ उसके ताऊ का बेटा जितेंदर था। जितेंदर हमउम्र था, और उसका बहुत खयाल रखता था। दोनों ट्रक एक साथ चल रहे थे। रात को वह पंजाब के खन्ना पहुंचे और वहां पर सभी ने एक साथ खाना खाया था। उसके बाद वह आगे चल पड़े थे। उसे क्या पता था कि वह आखिरी बार अपने ताया भाई के साथ खाना खा रहा है।
3 of 5
बीसवां मील के पास हादसाग्रस्त ट्रक को देखते राहगीर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
‘कैसे करूंगा ताया-ताई का सामना’
हरमनप्रीत ने बताया कि जितेंदर बुजुर्ग माता-पिता की बुढापे की लाठी था। उसे समझ नहीं आ रहा कि वह ताया मंगल सिंह और ताई हरजिंद्र कौर का सामना किस तरह करेगा। जितेंदर ही 70 और 65 साल के ताया-ताई की सेवा कर रहा था। उसने अभी तक शादी तक नहीं की थी। उनके बड़े भाई भूपेंद्र शादी के बाद अलग रह रहे हैं। ऐसे में ताई-ताया की सेवा जितेंदर कर रहा था। हरमनप्रीत ने कहा कि तमाम उम्र यह दुख रहेगा कि वह अपने भाई को बचा नहीं सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बचाने के प्रयास में जला हाथ
हरमनप्रीत बताते हैं कि हादसे के बाद अचानक लगी आग से वह बाहर निकल आए, लेकिन भाई अंदर ही फंसा रह गया। उसने जब बचाने की कोशिश की तो उसका हाथ भी जल गया। उसका भाई चिल्लता हुआ चालक खिड़की की तरफ तक आ गया था। जब उसने उसे वहां से निकालने का प्रयास किया तो उसी दौरान उसका हाथ जल गया था।
प्रत्यक्षदर्शी बोले - इतना भयावह हादसा कभी नहीं देखा
प्रत्यक्षदर्शी मुकेश ने बताया कि जब वह सुबह छह बजे फैक्टरी से आए तो ट्रक में आग लगी थी और अंदर एक व्यक्ति फंसा था। हमें बहुत दुख है कि उसे बचा नहीं पाए। हमारी आंखों के सामने ही वह जिंदा जल गया। इतना भयावह हादसा मैंने मेरी 35 साल की उम्र में कभी नहीं देखा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।