फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Accident in Sonipat: नहर में गिरी तेज रफ्तार कार, 3 दोस्तों की मौत, चौथा लापता, कहासुनी ने बचाई एक की जान!

Mon, 11 Sep 2023 09:52 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 11 Sep 2023 09:52 PM IST
विज्ञापन
Accident: Speeding car falls into canal in Sonipat, 3 friends die
जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

हरियाणा के सोनीपत के गांव ककरोई के पास तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर पश्चिमी यमुना लिंक नहर में जा गिरी। हादसे में कार सवार तीन दोस्तों की मौत हो गई और चौथा दोस्त लापता है। युवकों ने अपने एक अन्य दोस्त को कुछ समय पहले झगड़ा होने के चलते कार से उतार दिया था। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया है। साथ ही हाइड्रा बुलाकर कार को बाहर निकलवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



दिल्ली के सुल्तानपुरी स्थित बलबीर विहार निवासी अरविंद (35) अपने दोस्त सुल्तानपुरी के मकान नंबर डी 2-432 निवासी सुखविंद्र (19), डी 1-110 निवासी विक्रम, सुल्तानपुरी के ही नवीन व सुरेंद्र के साथ रविवार देर रात मुरथल स्थित ढाबे पर पराठे खाने आए थे। वहां से वह सोमवार सुबह गांव भठगांव स्थित एक दोस्त से मिलने आ गए।

Accident: Speeding car falls into canal in Sonipat, 3 friends die
जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

वहां से पांचों साथी कार में सवार होकर पश्चिमी यमुना लिंक नहर व पैरलल नहर के बीच से होकर गुजर रही सड़क से दिल्ली के लिए चले थे। जब वह बड़वासनी के पास पहुंचे तो उनकी साथी सुरेंद्र से कहासुनी हो गई। इसके बाद उन्होंने उसे हाथापाई कर बड़वासनी सीएनजी स्टेशन के पास कार से उतार दिया। बाद में वह चारों दिल्ली के लिए चल दिए।

सोमवार दोपहर को जब वह ककरोई के पास पहुंचे तो उनकी तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई और अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। जहां हादसा हुआ है, वहां पर मोड़ है। राहगीरों ने कार को नहर में गिरता देखा तो पुलिस व ग्रामीणों को अवगत कराया।

Accident: Speeding car falls into canal in Sonipat, 3 friends die
दुर्घटनाग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

सूचना के बाद पहुंची सदर थाना पुलिस ने जांच शुरू दी। पुलिस ने हाइड्रा मंगवाकर कार को नहर से निकाला। कार के अंदर से पुलिस ने तीन शव बरामद किए। पुलिस ने कार के नंबर के आधार पर परिजनों से संपर्क किया।

शवों की पहचान सुखविंद्र, अरविंद व नवीन के रूप में हुई। विक्रम के बारे में सुराग नहीं लग सका है। पुलिस पता लगा रही है कि वह घटना के समय कार में मौजूद था या वह भी नीचे उतर गया था। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में रखवा दिया है। वहीं बड़वासनी के पास उतारा गया उनका साथी दिल्ली स्थित घर पहुंच गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Accident: Speeding car falls into canal in Sonipat, 3 friends die
जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

झगड़े के बाद उतारा सुरेंद्र तो बच गई जान
भठगांव से कार में पांचों साथी सवार थे। कार अरविंद की है और उनकी पत्नी के नाम पर है। पांचों साथी जब वापस जा रहे थे तो उनकी सुरेंद्र के साथ कहासुनी हो गई। हाथापाई हुई तो उसे कार से उतार दिया गया। माना जा रहा है कि इससे उसकी जान बच गई। वह बड़वासनी से करीब आठ किलोमीटर दूर ककरोई के पास पहुंचे थे तो उनकी कार दुर्घटना का शिकार हो गई।

विज्ञापन
Accident: Speeding car falls into canal in Sonipat, 3 friends die
सोनीपत सदर थाना। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

कार के नहर में गिरने की सूचना मिली थी। पुलिस ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। कार से तीन शव बरामद हुए हैं। कहासुनी होने पर उन्होंने एक साथी को पहले ही उतार दिया था। वह घर चला गया। एक अन्य युवक के कार में होने की जानकारी मिली है। उसके बारे में पता किया जा रहा है। - इंस्पेक्टर कर्मजीत सिंह, थाना प्रभारी, सदर सोनीपत।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed