फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sidhu Moosewala: सामने आया मूसेवाला की रेकी करने वाले का मूसा गांव से संबंध, हताश पिता बोले-मेरे साथ तो...

Tue, 07 Jun 2022 01:57 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 07 Jun 2022 01:57 PM IST
विज्ञापन
Family History of Accused kekda arrested in Sidhu Moosewala Murder case
सिद्धू मूसेवाला की रेकी करने का आरोपी केकड़ा। - फोटो : अमर उजाला

सिद्धू मूसेवाला की हत्या से पहले उसकी रेकी करने के आरोप में पुलिस ने सिरसा के कालांवाली निवासी केकड़ा उर्फ संदीप को गिरफ्तार किया है। अब उसके पिता ने भी उसके नशे का आदी होने और नशीले पदार्थ सप्लाई करने की पुष्टि की है। केकड़ा का छोटा भाई भी हत्या मामले में फरार बताया जा रहा है। जबकि केकड़ा ने अपने पिता को भी घर से बाहर निकाल दिया था।



संदीप उर्फ केकड़ा ने मूसेवाला के घर के बाहर चाय पीने के बाद उसके घर के बाहर निकली गाड़ी और सिद्धू मूसेवाला के साथ सेल्फी ली थी। आरोप है कि सिद्धू मूसेवाला के घर से बाहर निकलने के बाद ही उसने इसकी जानकारी शूटरों को दी थी। केकड़ा के पिता बलदेव सिंह ने कहा कि उसका एक बेटा नशे का आदी है और दूसरा हत्या मामले में फरार चल रहा है। उन्होंने बताया कि केकड़ा शुरू से ही गलत संगत में पड़ गया था और कभी कभी ही घर पर आता था।

Family History of Accused kekda arrested in Sidhu Moosewala Murder case
पंजाब - फोटो : फाइल फोटो

केकड़ा करीब 12 दिन पहले घर पर आया था लेकिन इसके बाद उसका कोई अता पता नहीं है। वहीं उसका दूसरा भाई भी हत्या का आरोपी है और फरार चल रहा है। मायूस बलदेव सिंह ने कहा कि दोनों बेटे किसी काम के नहीं हैं। मारपीट कर केकड़े ने उसे भी घर से बाहर निकाल दिया था। पहले पुलिस ने उसे चिट्टे का नशा करते हुए पकड़ा था।

Family History of Accused kekda arrested in Sidhu Moosewala Murder case
Sidhu Moose Wala murder Case - फोटो : अमर उजाला
मूसा गांव में रहती है केकड़ा की मौसी
केकड़ा उर्फ संदीप की मौसी सिद्धू मूसेवाला के गांव में रहती है और केकड़ा कई बार उसके पास ही वहां पर जाकर रहा करता था। गांव तख्तमल निवासी निक्कू ने उसके साथ दोस्ती की थी। कई बार पहले भी वह निक्कू के साथ गांव मूसा जा चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Family History of Accused kekda arrested in Sidhu Moosewala Murder case
सिद्धू मूसेवाला और उनके पिता बलकौर सिंह। - फोटो : instagram

कुछ दिन पहले ही केकड़ा मूसेवाला गांव निवासी अपनी मौसी के घर रहने के लिए गया था, जिसके बाद 29 मई को सिद्धू मूसेवाला की रेकी करने के लिए निक्कू केकड़ा को अपने साथ ले गया और उसकी जानकारी हत्यारों को दी थी।

विज्ञापन
Family History of Accused kekda arrested in Sidhu Moosewala Murder case
सिद्धू मूसेवाला। - फोटो : instagram

बेटी हो चुकी है विवाह लायक लेकिन दोनों को नहीं कोई चिंताः बलदेव
केकड़ा का पिता मजदूरी करता है। उसकी मां की काफी समय पहले ही मौत हो गई है। जबकि उसके घर में उसकी एक बहन और एक छोटा भाई है। उसके पिता ने बताया कि उसकी बेटी विवाह लायक हो चुकी है। लेकिन उसके दोनों बेटे नाकारा हैं। घर से फरार रहते हैं। पुलिस उसे पकड़ कर ले गई, जिसके बाद उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed