रोहतक में हिमांशु उर्फ भाऊ गैंग ने सोमवार की शाम सोनीपत निवासी अंकित उर्फ बाबा गैंग के दिनेश उर्फ गोगा (24) की आईजी ऑफिस से महज 100 मीटर दूर ताबड़तोड़ 30-35 गोलियां मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए मुख्य हत्यारोपी रोहतक के रिटौली निवासी साहिल (25) को मंगलवार की रात झज्जर रोड स्थित शिमली गांव के नजदीक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। साहिल के दाएं पैर में गोली लगी है। साहिल ही गोगा को नशा कराने के बहाने दिल्ली बाईपास लेकर आया था। उसी ने भाऊ गैंग के शूटरों को गोगा की लोकेशन बताने के साथ शिनाख्त कराई थी। पुलिस पूछताछ में आरोपी साहिल ने बताया है कि सोनीपत निवासी दिनेश उर्फ गोगा (24) नशा करने का आदी था।
2 of 10
दिल्ली बाईपास पर गैंगवार के चलते हुई हत्या के बाद गोलियों के खोल एकत्रित करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
इसी का फायदा उठाकर वह उसे दिल्ली बाईपास पर लेकर आया था। इस दौरान भाऊ के शूटर पहले से जाल बिछाए हुए थे। साहिल लगातार अमेरिका में बैठे भाऊ के संपर्क में था।
3 of 10
दिनेश उर्फ गोगा की हत्या के बाद जांच करती पुलिस की टीम
- फोटो : अमर उजाला
शूटर ने नहीं मारी साहिल को गोली तो पुलिस को हुआ था शक
फुटेज की पुलिस ने जांच की तो गोगा के साथ चल रहा साहिल उल्टा शूटर की तरफ भागता दिखाई दिया लेकिन शूटर ने उसे गोली नहीं मारी। इससे पुलिस को साहिल पर शक हुआ कि हो न हो हत्याकांड में साहिल का हाथ है। उसके फोन की डिटेल निकाली तो पता चला कि वह भाऊ से सीधा संपर्क में था।
4 of 10
दिनेश उर्फ गोगा की हत्या के बाद जांच करती पुलिस की टीम
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस टीम पर झोंका फायर
एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया ने बताया कि आरोपी साहिल ने खुद को घिरते देख पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। जवाबी फायरिंग में साहिल के दांए पैर में गोली लगी और वह गिर गया। आरोपी के खिलाफ पुलिस टीम पर गोलियां चलाने, अवैध हथियारों का इस्तेमाल करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने की शिवाजी कॉलोनी थाने में एफआईआर दर्ज की है। आरोपी युवक से एक देसी पिस्तौल व दो कारतूस बरामद हुए हैं।
5 of 10
कार के पास हथियर लेकर जाता युवक
- फोटो : वीडियो ग्रैब
सीसीटीवी में साहिल की भूमिका आई थी सामने
एसपी ने बताया कि गोगा हत्याकांड की जांच के दौरान सीसीटीवी में रिटौली गांव के साहिल की भूमिका सामने आई। जांच में पता चला कि आरोपी साहिल, गोगा की हत्या करने वाले बाइक सवार तीन शूटरों में शामिल था। अपराध जांच शाखा प्रथम तभी से हत्यारोपियों की तलाश में थी। सूचना मिली कि साहिल झज्जर रोड पर शिमली गांव के नजदीक है। इसके बाद पुलिस टीम ने इंस्पेक्टर कुलदीप कादियान की अगुवाई में घेराबंदी की।