फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rohtak: शादी के बंधन में बंधने जा रहीं मशहूर अभिनेत्री अंजवी, भात भरने पहुंचीं चार मौसी

Thu, 20 Apr 2023 10:14 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 20 Apr 2023 10:14 AM IST
सार

रोहतक के किलोई गांव में पारिवारिक रिश्तों की नई मिसाल देखने को मिली है। बिन भाइयों की बहन की बेटी की शादी में चार बहनों ने मिलकर भात भरा है। बहनों ने भाई होने का फर्ज बहनों ने अदा किया।

विज्ञापन
Rohtak: Famous actress Anjavi hooda going to married with Deepak dahiya
भात भरने पहुंची मौसी - फोटो : अमर उजाला

रोहतक के गांव किलोई निवासी मशहूर अभिनेत्री अंजवी हुड्डा शादी के पवित्र बंधन में बंधने जा रही हैं। उनके परिवार ने एक नई मिसाल पेश की है। उनकी चार मौसी ने मिलकर उनकी शादी का भात भरा है। हर कोई इस किस्से को सुनकर गर्व महसूस कर रहा है। ओलंपियन साक्षी मलिक के कोच ईश्वर दहिया के बेटे दीपक दहिया के साथ 22 अप्रैल को देहरादून में शादी होगी।



पुरुष प्रधान समाज की रुढ़िवादी सोच को परिजनों ने किया दरकिनार
आज की भागती- दौड़ती जिंदगी में जहां सामाजिक ताना-बाना टूट रहा है। वहीं रोहतक के किलोई गांव में पारिवारिक रिश्तों की नई मिसाल देखने को मिली है। बिन भाइयों की बहन की बेटी की शादी में चार बहनों ने मिलकर भात भरा है। एक तरफ पूरा दिन भाई न होने की वजह से जिस बहन के चेहरे पर उदासी छाई हुई थी तो वहीं दूसरी तरफ भाई होने का फर्ज बहनों ने अदा किया।

Rohtak: Famous actress Anjavi hooda going to married with Deepak dahiya
अंजवी हुड्डा - फोटो : अमर उजाला

किलोई गांव की रहने वाली हैं अंजवी
हरियाणा की शादियों में भात का काफी महत्व होता है। भात में एक भाई अपने भांजे या भांजी की शादी के वक्त भात लेकर जाता है। बहन भी इस समय अपने भाई का बेसब्री के साथ इंतजार करती है। लेकिन, इस बार भाई की जगह बहनें भात लेकर शादी में पहुंचीं।

Rohtak: Famous actress Anjavi hooda going to married with Deepak dahiya
भात भरने की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
नारी प्रधान विचारधारा को बढ़ावा देने का काम किया
भांजी की शादी में मामा को भात भरने आना था, लेकिन नीलम देवी का कोई भी भाई नहीं है। बहन को भाई की कमी महसूस न हो, इसी कारण नीलम की चार बहनों सुनील, भमले, सीमा व सुमन देवी ने भात की रस्म पूरी की। अभिनेत्री अंजवी की मौसी के अनुसार, पुरुष प्रधान समाज की रुढ़िवादी परंपराओं को दरकिनार करते हुए उन्होंने नारी प्रधान विचारधारा को बढ़ावा देने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Rohtak: Famous actress Anjavi hooda going to married with Deepak dahiya
अभिनेत्री अंजवी - फोटो : अमर उजाला

अभिनेत्री अंजवी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का खिताब मिल चुका
समाज में लंबे समय से चलती आ रही प्रथाओं को बदलने में भी अहम भूमिका अदा करने की कोशिश की है। अभिनेत्री अंजवी को पिछले दिनों ही सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का खिताब मिला था साथ ही उनकी वेब सीरीज ओपरी पराई को भी बेस्ट वेब सीरीज के अवार्ड से नवाजा गया था। इसके अलावा उन्होंने हरियाणा के ओटीटी प्लेटफार्म स्टेज के लिए कई फेमस वेब सीरीज में मुख्य भूमिका निभाई है।

विज्ञापन
Rohtak: Famous actress Anjavi hooda going to married with Deepak dahiya
अभिनेत्री अंजवी हुड्डा - फोटो : अमर उजाला
अभिनेत्री अंजवी ओलंपियन साक्षी मलिक के कोच ईश्वर दहिया के बेटे दीपक के साथ 22 अप्रैल को देहरादून में सात फेरे लेंगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed