रोहतक के सांपला बाईपास पर कांग्रेस की युवा महिला कार्यकर्ता का सूटकेस में मिला शव कई बड़े सवाल उठा रहा है। इसमें युवती की हत्या के बाद शव को सांपला ले जाकर फेंकना अपने आप में बड़ा सवाल है। यह काम किसी एक व्यक्ति का न होकर इसमें कई लोगों के शामिल होने का अंदेशा है। यही नहीं, शव के लिए नया सूटकेस खरीदना भी मामले को गंभीर बनाता है। फिलहाल पुलिस को चश्मदीद की तलाश है।
रोहतक से सांपला तक सीसीटीवी कैमरों को जांचा जा रहा है। इससे पुलिस को हत्यारों तक पहुंचने में सफलता हाथ लग सकती है। पुलिस मौके से साक्ष्य जुटाने के साथ वारदात से जुड़े तथ्य भी इकट्ठा करने में जुटी है।
2 of 11
Himani Narwal Murder
- फोटो : अमर उजाला
कई सवालों के जवाब मिलने बाकी
कई सवालों के जवाब तलाशने पर जोर दिया जा रहा है। युवती को सूटकेस में डालकर इसे सांपला तक लाना व यहां फेंककर जाना समझ से परे है। इस वारदात को अंजाम देने में दो या इससे अधिक लोगों के शामिल होने का अंदेशा जताया जा रहा है। यही नहीं, शायद युवती की हत्या की साजिश पहले ही रची गई थी, इसीलिए शव ठिकाने लगाने के लिए नया सूटकेस खरीदा गया।
3 of 11
हिमानी नरवाल का सूटकेस में मिला शव
- फोटो : अमर उजाला
सूटकेस में ठूंस-ठूंसकर डाला गया था शव
सूटकेस में ठूंस-ठूंसकर शव को डाला गया था। शव को रोहतक से लाकर सांपला में फेंके जाने का अंदेशा जताया है। ऐसे में पुलिस रोहतक से सांपला के बीच में लगे सीसीटीवी खंगाल रही है। इनमें आरोपियों के नजर आने की उम्मीद है।
4 of 11
हिमानी नरवाल का सूटकेस में मिला शव
- फोटो : अमर उजाला
आरोपियों के बहादुरगढ़ की ओर जाने का अंदेशा
पुलिस की मानें तो नेशनल हाईवे नंबर 9 पर रोहतक से रोहद टोल तक 25 किलोमीटर में होटल और ढाबों के सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद ही कोई बड़ा सुराग हाथ लगने की उम्मीद है। हत्यारों ने शव आधी रात को सांपला बस स्टैंड की दीवार के पास फेंका है। वहां पहले से प्लास्टिक कूलर की टूट्टी बॉडी से इसे छिपाने का प्रयास किया गया है।
5 of 11
हिमानी नरवाल का सूटकेस में मिला शव
- फोटो : अमर उजाला
शव फेंकने बाद आरोपियों के बहादुरगढ़ की ओर जाने का अंदेशा है। सूटकेस नया खरीदने की बात सामने आई है, इसलिए सूटकेस पर लगे लेबल को लेकर भी जांच की जा रही है। इसे कहां से व किसने खरीदा, यह पता लगने पर केस काफी हद तक साफ हो सकता है।