अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह गुरुवार को रोहतक में आयोजित किया गया। 23 जुलाई को रोहतक स्थित महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के डॉ. राधाकृष्णन सभागार में आयोजित इस समारोह में हरियाणा के सरकारी स्कूलों के प्रदेश और जिला स्तर के लगभग 225 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
2 of 12
रोहतक में सीएम सैनी ने मेडल देकर किया सम्मानित
- फोटो : संवाद
समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मेधावी विद्यार्थियों के साथ सेल्फी भी ली। मुख्यमंत्री सभी चयनित विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र और मेडल प्रदान किए और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी की।
3 of 12
सीएम से सम्मान पाकर खिले मेधावियों के चेहरे
- फोटो : संवाद
सीएम से सम्मान पाकर खिले मेधावियों के चेहरे
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के हाथों सम्मान और प्रशस्ति पत्र पाकर मेधावी छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस राज्यस्तरीय समारोह में हरियाणा के सभी जिलों से आए बोर्ड परीक्षाओं के टॉपर विद्यार्थियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
4 of 12
छात्रा ने सीएम सैनी के साथ ली सेल्फी
- फोटो : संवाद
जीवन में आगे बढ़ने और राष्ट्र निर्माण का दिया संदेश
मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में उन्होंने सभी मेधावियों को बधाई देते हुए कहा कि मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में निरंतर आगे बढ़ने, लक्ष्य पर केंद्रित रहने और देश व प्रदेश के विकास में अपना योगदान देने का संदेश दिया।
5 of 12
सीएम सैनी के साथ छात्रा ने ली सेल्फी
- फोटो : संवाद
शिक्षा ऐसा धन है जिसे न कोई चुरा सकता है और न बांट सकता है- सीएम
मेधावी छात्र सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज इस मंच से केवल विद्यार्थियों का सम्मान नहीं हो रहा, बल्कि यह उनकी कड़ी मेहनत, माता-पिता के त्याग, गुरुजनों के मार्गदर्शन और 'विकसित भारत-विकसित हरियाणा' के भविष्य का सम्मान है।