फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहलवान के पति की मौत: अजय की कार से मिलीं सात सीरिंज व सप्लीमेंट के पैकेट, विसरा जांच से होगा खुलासा

Sun, 28 Aug 2022 09:19 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 28 Aug 2022 09:19 PM IST
सार

मृतक के पिता ने कारोर गांव के रवि पर गैरइरादतन हत्या का आरोप लगाया है। रवि दिल्ली के अस्पताल में भर्ती है। उसे निगरानी में लेने के लिए पुलिस की एक टीम भेजी गई है। 

विज्ञापन
Viscera investigation will reveal the death of the husband of Commonwealth Games medalist Pooj
मृतक अजय नांदल का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक विजेता महिला पहलवान पूजा के पति अजय नांदल  (30) का शव रोहतक में कार में मिला था। जांच टीम को कार से सात सीरिंज व सप्लीमेंट (प्रॉटीन) के कई पैकेट मिले हैं। पुलिस ने सप्लीमेंट को जांच के लिए विसरा सैंपल के साथ लैब में भेजा है। अब विसरा जांच रिपोर्ट से पता लग सकेगा कि आखिर किस ड्रग की ओवरडोज से पहलवान अजय की मौत हुई।



अजय के शरीर में केमिकल मिलने की बात भी सामने आ रही है, लेकिन पुलिस आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं कर रही है। उधर, पुलिस की एक टीम दिल्ली पहुंच गई और आरोपी पहलवान रवि को निगरानी में ले लिया। आरोपी जिले के गांव कारोर का रहने वाला है और नेवी में तैनात है। जांच में पुलिस को यह भी पता लगा है कि अजय व रवि के बीच छह साल से दोस्ती थी।

पुलिस के मुताबिक गढ़ी बोहर निवासी बिजेंद्र नांदल ने शिकायत दी है कि उनके दो बेटे थे। बड़ा बेटा अजय सीआईएसएफ में नौकरी करता था। साथ ही मेहर सिंह अखाड़े में अभ्यास करता था। दिल्ली में नौकरी के चलते शनिवार व रविवार को घर आ जाता था। शनिवार को वह घर आया और बोला उसके दोस्त का जन्मदिन है। यह कहकर कार लेकर चला गया। करीब छह बजे सूचना मिली कि अजय निजी अस्पताल में दाखिल है, जहां वह अपने छोटे बेटे विजय के साथ पहुंचे।

Viscera investigation will reveal the death of the husband of Commonwealth Games medalist Pooj
PGI के मोर्चरी में मौजूद गमजदा अजय के पिता बिजेन्द्र और परिवार के अन्य सदस्य। - फोटो : अमर उजाला

डॉक्टरों ने अजय को मृत घोषित कर रखा था। उन्होंने तसल्ली की तो पता चला कि अजय के साथ कारोर निवासी रवि व हिसार के गांव सुल्तानपुर निवासी सोनू उर्फ लुक्का थे। अजय की मौत रवि द्वारा नशीले पदार्थ की ओवर डोज देने से हुई है। पुलिस ने आरोपी रवि के खिलाफ गैर इरादतन हत्या (आईपीसी की धारा 304) का मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

मृतक के पिता ने कारोर गांव के रवि पर गैरइरादतन हत्या का आरोप लगाया है। रवि दिल्ली के अस्पताल में भर्ती है। उसे निगरानी में लेने के लिए पुलिस की एक टीम भेजी गई है। डॉक्टरों की ओर से फिट घोषित करने के बाद आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी। कार से बरामद सीरिंज व सप्लीमेंट को विसरा सैंपल के साथ लैब में भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। - उदय सिंह मीना, पुलिस अधीक्षक रोहतक

Viscera investigation will reveal the death of the husband of Commonwealth Games medalist Pooj
पहलवान अजय नांदल और पूजा नांदल का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

नो माह पहले हुआ था प्रेम विवाह
कॉमनवेल्थ खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली पहलवान पूजा व सीआईएसएफ के एएसआई पहलवान अजय ने नौ माह पूर्व प्रेम विवाह किया था। इसमें परिवार की भी सहमति थी। शनिवार को ही शादी के नौ माह पूरे हुए हैं। इस बारे में पूजा ने सोशल मीडिया पर शादी का वीडियो अपलोड कर खुशी जाहिर की थी। किसी को नहीं पता था कि शाम को यही खुशियां मातम में बदल जाएगी। पति की मौत की खबर सुनकर अस्पताल पहुंची पूजा बेसुध हो गई तो परिजन उसे घर ले गए। इस दौरान पिता भी बेटे की मौत की खबर सुन कर सिहर उठे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Viscera investigation will reveal the death of the husband of Commonwealth Games medalist Pooj
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Istock

एक साल पहले नशे की ओवरडोज से जा चुकी है सब इंस्पेक्टर की जान
जिले में नशा गहरी जड़े जमा चुका है। एक साल पहले रोहतक पुलिस के ही सब इंस्पेक्टर संदीप की नशे की ओवरडोज से मौत हो चुकी है। भिवानी जिले के गांव पाजू निवासी संदीप पुरानी सब्जी मंडी थाने में तैनात थे। उसके पिता सत्यदेव शर्मा ने थाने के मुंशी अमित सहित पांच के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कराया था। केस अभी अदालत में विचाराधीन है।

विज्ञापन
Viscera investigation will reveal the death of the husband of Commonwealth Games medalist Pooj
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Istock

एक माह में पकड़ा गया जिले में भारी मात्रा में नशीला पदार्थ
पुलिस विभाग के आंकड़ों के मुताबिक जिले में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहे हैं। जुलाई माह में 26 केस दर्ज कर 31 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों के कब्जे से 104 किलोग्राम गांजा, 723 ग्राम 252 मिलीग्राम हेरोइन व 1 किलो 480 ग्राम अफीम बरामद हुई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed