फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गाड़ी का रंग देखकर बेगुनाह को एसटीएफ ने मारी गोली, मासूम से छीन लिया पिता का सहारा  

Tue, 09 Feb 2021 04:39 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 09 Feb 2021 04:39 PM IST
विज्ञापन
Haryana : New revelation in Binder murder case
रोहतक एसटीएफ की गोली लगने से गई थी बिंदर की जान। - फोटो : फाइल फोटो
हरियाणा के चरखीदादरी की महेंद्रगढ़ चुंगी के समीप रविवार देर शाम फायरिंग में युवक बिंदर की मौत के मामले में नया खुलासा हुआ है। युवक की मौत जिस गोली से हुई थी, वह रोहतक एसटीएफ ने चलाई थी। जांच के बाद वारदात के आरोपी रोहतक एसटीएफ के एक पुलिसकर्मी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बिंदर के लिए काली ऑल्टो काल बनी थी।

 
Haryana : New revelation in Binder murder case
बिंदर। - फोटो : फाइल फोटो
सोमवार को चरखीदादरी की सिटी थाना पुलिस ने मृतक के चाचा के बयान पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा दिया है। सोमवार को दिन भर चरखी दादरी पुलिस समेत रेंज पुलिस पूरे मामले को दबाती नजर आई। मंगलवार को अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद चरखी दादरी एसपी विनोद कुमार ने पत्रकार वार्ता कर पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बिंदर की मौत एसटीएफ रोहतक के मुलाजिम की गोली लगने से हुई थी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
 
Haryana : New revelation in Binder murder case
सिविल अस्पताल में पहुंचे बिंदर के परिजन। - फोटो : फाइल फोटो
दरअसल, रोहतक के बलियाना गांव में पैरोल पर आए विक्की पंडित की शनिवार को ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी में पता लगा था कि वारदात में काली ऑल्टो कार का भी प्रयोग हुआ था। रविवार रात रोहतक एसटीएफ को सूचना मिली कि विक्की पंडित हत्याकांड में प्रयुक्त रोहतक नंबर की काली ऑल्टो कार चरखी दादरी महेंद्रगढ़ चुंगी पर खड़ी है। एसटीएफ प्राइवेट ब्रेजा कार में मौके पर पहुंची। वहां काली ऑल्टो को देखा तो उसके पास खड़े युवकों पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। पुलिस की इस नासमझी ने दो साल के मासूम बच्चे के सिर से पिता का साया उठा दिया। बिंदर तीन बहनों का इकलौता भाई था और पेशे से ड्राइवर था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Haryana : New revelation in Binder murder case
जांच करते पुलिसकर्मी। - फोटो : फाइल फोटो
गोशाला मोहल्ला निवासी बिंदर रविवार देर शाम अपने दोस्त छोटन और दिनेश के साथ ऑल्टो कार में महेंद्रगढ़ चुंगी के समीप एक चाय के खोखे पर खड़ा था। इसी दौरान एक ब्रेजा वहां आई और ब्रेजा में सवार लोगों ने उन पर फायर कर दिया था। इसके बाद ऑल्टो चालक ने कार को दयानंद कॉलोनी की गली में घुसा दिया था। फायरिंग में एक गोली पीछे का शीशा तोड़कर बिंदर की गर्दन में लगी। रविवार देर रात ही पुलिस ने उसका शव ऑल्टो से बरामद कर लिया था।  

 
विज्ञापन
Haryana : New revelation in Binder murder case
इस ऑल्टो कार की तलाश कर रही थी एसटीएफ - फोटो : फाइल फोटो
अस्पताल में दाखिल घायल दिनेश ने बताया कि वे तीनों चाय पीकर जब दुकानदार को पैसे देकर कार में बैठने लगे तभी पीछे से फायरिंग हो गई। फायरिंग करने के आरोपी दिल्ली रोड की तरफ भाग गए। दिनेश ने किसी प्रकार की आपसी रंजिश से भी इनकार किया है। दिनेश ने बताया कि वह घटना के बाद रात को पैदल ही अपने मामा के पास गांव मकड़ानी में चला गया था। सुबह अपने मामा को साथ लेकर दादरी सरकारी अस्पताल पहुंचा। उसने खुद को गुम चोट लगने की बात कही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed