फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Siddharth Yadav: 'बेबी तू आया नहीं मुझे लेने...', पार्थिव शरीर से मंगेतर की आखिरी बात; रुला देंगी तस्वीरें

Sat, 05 Apr 2025 09:46 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रेवाड़ी
अमर उजाला नेटवर्क, रेवाड़ी Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 05 Apr 2025 09:46 AM IST
सार

Siddharth Yadav Fiance Video: फ्लाइट लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ यादव की पैतृक गांव माजरा भाखली में अंत्येष्टि की गई। इस दौरान मंगेतर ने कहा-एक बार चेहरा दिखा दो। बिलखती मां ने कहा कि बेटे पर गर्व है।

विज्ञापन
Siddharth Yadav Fiance Video Jaguar Fighter Aircraft Crash In Jamnagar Pilot Death Photos
Siddharth Yadav Fiance Video - फोटो : अमर उजाला
गुजरात के जामनगर में दो अप्रैल को भारतीय वायुसेना का जगुआर विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से शहीद हुए फ्लाइंग लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ यादव की अंत्येष्टि शुक्रवार को पैतृक गांव भालखी माजरा में की गई। इससे पहले गांव के लोगों और प्रतिष्ठित लोगों ने सिद्धार्थ यादव के अंतिम दर्शन कर नम आंखों से उनको विदाई दी। 


अंतिम संस्कार से पहले सिद्धार्थ यादव की मंगेतर सानिया ने पार्थिव शरीर के दर्शन बार-बार यही कह रहीं थी कि एक बार मुझे उनका (सिद्धार्थ) चेहरा दिखा दो। सानिया ने कहा कि सिद्धार्थ की शहादत पर उन्हें गर्व है। मंगेतर को बिलखते देख सबकी आंखें नम हो गई। 
Siddharth Yadav Fiance Video Jaguar Fighter Aircraft Crash In Jamnagar Pilot Death Photos
Siddharth Yadav Fiance - फोटो : वीडियो ग्रैब
'बेबी तू आया नहीं मुझे लेने... तूने कहा था तू आएगा'
सिद्धार्थ यादव की अंतिम विदाई में मंगेतर सानिया पार्थिव शरीर को देखकर रोते हुए कहती हैं कि बेबी तू आया नहीं मुझे लेने, तूने कहा था तू आएगा। यह लाइन वहां मौजूद लोगों का कलेजा चीर रही थी, वहां मौजूद लोगों की आंखों से आंसू नहीं रुक पाए। दरअसल, 23 मार्च को सानिया और सिद्धार्थ यादव की सगाई हुई थी। दो नवंबर की दोनों की शादी होनी थी, लेकिन उससे पहले ही गुजरात में जगुआर लड़ाकू विमान दुर्घटना में सिद्धार्थ यादव बलिदान हो गए। उनका पार्थिव शरीर जैसे ही गांव पहुंचा, पूरा गांव उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए उमड़ आया। 
Siddharth Yadav Fiance Video Jaguar Fighter Aircraft Crash In Jamnagar Pilot Death Photos
सिद्धार्थ यादव के पार्थिव शरीर के सामने बिलखतीं परिवार की महिलाएं - फोटो : संवाद
सिद्धार्थ की मां रोते-रोते बेहोश 
इससे पहले, शुक्रवार की सुबह सिद्धार्थ का पार्थिव शरीर शहर स्थित सेक्टर 18 में पहुंचा था। यहां से पार्थिव शरीर को गांव भालखी माजरा ले जाया गया। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। सभी की आखें नम थी। बेटे का पार्थिव शरीर देखते हुए सिद्धार्थ की मां रोते रोते बेहोश हो गई। इस दौरान लेफ्टिनेंट की टोपी मां को पहनाई गई। एयरफोर्स जवानों ने मां को सिद्धार्थ का फोटो दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Siddharth Yadav Fiance Video Jaguar Fighter Aircraft Crash In Jamnagar Pilot Death Photos
सिद्धार्थ यादव के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के दौरान मां को सिद्धार्थ की टोपी पहनाते उनके भाई। - फोटो : संवाद
'बेटा चीफ ऑफ एबर स्टॉफ बनकर ही घर आए'
सिद्धार्थ के पिता सुशील यादव ने कहा कि उनका सपना था कि बेटा चीफ ऑफ एबर स्टॉफ बनकर ही घर आए। हर एयरफोर्स अधिकारी के पिता का यही सपना होता है, उनका भी यही सपना था। सिद्धार्थ घर से गया तो शादी के बारे में ही बात हुई थी। दो नवंबर की शादी की तारीख तय हुई थी। इसको लेकर तैयारी चल रही थी। बताया कि मेरी चार पीढ़ी सेना से रही है। सिद्धार्थ बहादुर बच्चा था, हमेशा खुद को आगे रखने की कोशिश करता था।
 
विज्ञापन
Siddharth Yadav Fiance Video Jaguar Fighter Aircraft Crash In Jamnagar Pilot Death Photos
शहीद सिद्धार्थ यादव। - फोटो : संवाद
सिद्धार्थ का 9 वर्ष पहले हुआ था एनडीए में चयन 
सिद्धार्थ ने 2016 में एनडीए की परीक्षा पास की थी। इसके बाद तीन साल का प्रशिक्षण लेकर उन्होंने बतौर फाइटर पायलट वायुसेना जॉइन की थी। उनको दो साल बाद प्रोमोशन मिला था और वह फ्लाइट लेफ्टिनेंट बन गए थे। सिद्धार्थ यादव के पिता सुशील यादव मूल रूप से गांव भालखी माजरा के रहने वाले हैं। वह लंबे समय से रेवाड़ी में ही रह रहे हैं। बेटे की शादी के लिए ही उन्होंने सेक्टर-18 में घर बनाया था। इसी घर पर बेटे की शादी होनी थी। सिद्धार्थ बड़े बेटे थे। उनकी एक छोटी बहन है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed