{"_id":"6ad72c2902c6876a990856cc","slug":"tiger-shroff-firing-panipat-s-anil-pandit-allegedly-reached-us-via-dubai-and-donkey-route-2026-10-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टाइगर श्रॉफ पर हमला: पानीपत का रहने वाला है अनिल पंडित, पहले दुबई, फिर वहां से डंकी रूट से गया था अमेरिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टाइगर श्रॉफ पर हमला: पानीपत का रहने वाला है अनिल पंडित, पहले दुबई, फिर वहां से डंकी रूट से गया था अमेरिका
Tue, 20 Oct 2026 02:37 PM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, पानीपत
अमर उजाला नेटवर्क, पानीपत
Published by: Sharukh Khan
Updated Tue, 20 Oct 2026 02:37 PM IST
सार
अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की जिम्मेदारी पानीपत के अनिल पंडित ने ली है। अनिल चार साल पहले नौकरी की तलाश में दुबई गया था। वहां से डंकी रूट से अमेरिका पहुंच गया। अनिल का पिता एक साल से जेल में बंद है, मां जमानत पर, छोटे भाई को पुलिस तलाश रही है।
विज्ञापन
Tiger Shroff Firing
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मुंबई में फिल्म अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर रविवार को हुई फायरिंग के बाद जिम्मेदारी लेने वाला अनिल पंडित पानीपत के रेरकलां गांव का रहने वाला है। वह चार साल पहले नौकरी की तलाश में दुबई गया था और फिर वहां से डंकी रूट से अमेरिका पहुंच गया। वहां वह अपराध की दुनिया के बड़े नेटवर्क से जुड़ गया। अनिल पंडित का परिवार करनाल में किराये के मकान में रह रहा है।
Trending Videos
Anil Pandit
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पड़ोसियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि अनिल के खिलाफ पहले एक भी प्राथमिकी दर्ज नहीं थी। वह 12वीं तक पढ़ा है। गांव छोड़ने के बाद वह अपराध के दलदल में धंसता चला गया। करीब साल भर पहले पुलिस ने उसके पिता और मां को गिरफ्तार किया था। पिता वर्तमान में रोहतक जेल में बंद हैं जबकि मां को कुछ समय पहले जमानत मिल चुकी है। छोटे भाई को पुलिस तलाश रही है।
लॉरेंस बिश्नोई
- फोटो : एक्स
दुबई से अमेरिका और फिर लॉरेंस गैंग तक का सफर
अनिल 2022 में दुबई गया था। वहां से 2024 में अमेरिका पहुंच गया। वह अमेरिका में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के संपर्क में आया और गैंगस्टर हैरी बॉक्सर के साथ जुड़ गया। वह सोशल मीडिया पर आपराधिक वारदातों को अंजाम देने और उनकी जिम्मेदारी लेने लगा। उसके खिलाफ पानीपत में करीब 10 प्राथमिकी दर्ज हैं।

- फोटो : पीटीआई
पानीपत में हुई इन वारदातों से अनिल का सीधा जुड़ाव
-26 मार्च 2026 : भाजपा नेता एवं चिकित्सक डॉ. गौरव श्रीवास्तव से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी।
-26 मार्च 2026 : फतेहपुरी चौक स्थित प्रसिद्ध मिष्ठान भंडार मिट्ठन स्वीट्स के मालिकों से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी।
-24 मार्च 2026 : इसराना निवासी सुक्रमपाल से 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी, इसराना के हरेंद्र से भी रंगदारी मांगी।
-30 सितंबर 2026 : असंध रोड स्थित सुनील मेमोरियल अस्पताल के संचालक डॉ. संजय सेन से एक करोड़ की रंगदारी मांगी।
-14 मार्च 2026 : असंध रोड मनी एक्सचेंज कार्यालय पर बदमाशों के फायरिंग की जिम्मेदारी सोशल मीडिया पर ली।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
तीनों शूटरों को कोटा से दबोचा, नेपाल भागने की फिराक में थे
अभिनेता टाइगर श्राफ पर हमला करने वाले तीनों शूटरों को राजस्थान के कोटा में पुणे-जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस से दबोच लिया गया। तीनों जयपुर से बस के जरिये दिल्ली और फिर नेपाल भागने की फिराक में थे। मुंबई पुलिस के इनपुट पर कोटा पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर तीनों को जनरल कोच से गिरफ्तार किया।