{"_id":"605ad0c68ebc3e591d013626","slug":"now-clothes-will-reveal-the-truth-of-skeletons-found-in-house-of-panipat-of-haryana","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पानीपत : कपड़े खोलेंगे कंकालों का राज, पड़ोसियों ने मकान मालकिन से पहले ही कहा था- ध्यान से रहना ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पानीपत : कपड़े खोलेंगे कंकालों का राज, पड़ोसियों ने मकान मालकिन से पहले ही कहा था- ध्यान से रहना
Wed, 24 Mar 2021 11:11 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 24 Mar 2021 11:11 AM IST
विज्ञापन
पानीपत में घर से मिले कंकाल।
- फोटो : अमर उजाला
हरियाणा में पानीपत के घर से मिले तीन कंकालों का राज अब उन पर मिले कपड़े खोलेंगे। पानीपत के बबैल रोड की कालोनी शिवनगर स्थित एक मकान में 20 वर्ग फीट के तीन फीट गहरे गड्ढे में एक महिला और दो बच्चों के कंकाल मिले थे। तीनों कंकाल के साथ कपड़े भी मिले हैं। शव तो गल चुके हैं, लेकिन कपड़े नहीं। अब कपड़ों के फैब्रिक से इस बात की भी जांच होगी कि शवों को कब दबाया गया। इस मकान में रहने वाली सरोज ने बताया कि उनके जानकार पवन ने अहसान सैफी नाम के व्यक्ति से करीब ढाई साल पहले यह मकान खरीदा था। कंकाल मिलने के साथ ही वहां 10 साल के बेटे के साथ रह रही सरोज डरी हुई हैं। क्षेत्र में सड़क बनने के बाद से मकान नीचे हो गया था, जिस पर सरोज ने रविवार को राजमिस्त्री विकास को बुलाया और मकान की फर्श को उठाने का काम शुरू कराया था। मंगलवार दोपहर एक बजे एक जगह से चीटीं निकलते देख मिस्त्री ने यह देखने के लिए हथौड़े से चोट मारी कि कहीं से जमीन खोखली तो नहीं है। हथौड़ा लगते ही फर्श नीचे गिर गई।
Trending Videos
पानीपत में घर की खुदाई में मिले कंकाल।
- फोटो : अमर उजाला
राज मिस्त्री विकास ने बताया कि सबसे पहले एक कंकाल दिखा। मिट्टी हटाई तो हरा और फिरोजी रंग का कुर्ता, सूट और चुन्नी दिखे, जिस पर महिला का कंकाल होने की आशंका हुई। पुलिस ने पहुंचने पर और खुदाई कराई, जिससे महिला के बराबर में ही काले रंग की जैकेट और नीले रंग की पैंट मिली, उसमें भी कंकाल था। उसी के बराबर में तीसरा कंकाल भी मिला, उसके बनियान और हॉफ पैंट थी। बाद में मिले दोनों कंकालों की लंबाई कम थी, ऐसे में ये बच्चों के हो सकते हैं।
पानीपत में घर से मिले कंकाल।
- फोटो : अमर उजाला
शिव नगर निवासी महिला सरोज ने बताया कि यह मकान अगस्त 2018 में शुगर मिल निवासी पवन ने करीब पांच लाख रुपये में जगदीश नगर निवासी अहसान सैफी से खरीदा था। पड़ोसियों के मुताबिक जिस मकान में कंकाल मिले हैं, वह प्लाट बबैल के भूपेंद्र अहलावत का था। जिसको उसने कुम्हार सुरेश प्रजापत को फुल पेमेंट एग्रीमेंट पर बेच दिया था। सुरेश ने मकान में चिनाई लगवाई, लेकिन आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने की वजह से वह लेंटर नहीं डलवा सका। न ही प्लाट की पूरी पेमेंट चुका पाया। इसके बाद उसने प्लाट को जगदीश नगर निवासी अहसान सैफी को बेच दिया। अहसान सैफी एक साल इस मकान में रहा और फिर उसने शौकीन प्रापर्टी डीलर के माध्यम से अगस्त 2018 में इसे पवन को बेच दिया था। तब से यहां पर सरोज अपने बेटे के साथ रह रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत में घर से मिले कंकाल।
- फोटो : अमर उजाला
सरोज ने बताया कि जब रविवार को मकान की मरम्मत का काम शुरू कराया तो उसके पास एक पड़ोसी आया। उसने कहा कि मकान में ध्यान से रहना क्योंकि एक महिला और दो बच्चे यहां से संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो चुके हैं। पड़ोसियों में चर्चाएं हैं कि सरोज से पहले इस मकान में अहसान करीब एक साल तक मकान में रहा। उसकी पत्नी और दो बच्चे थे। फिर वह अकेला रहने लगा था। उसने टायलेट के लिए गड्ढा भी खुदवाया था। फिर तीन से चार महीने बाद वह घर बेचकर चला गया था।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे पानीपत के एसपी शशांक कुमार
- फोटो : अमर उजाला
अब पुलिस पुराने मकान मालिक की तलाश कर रही है। अज्ञात के खिलाफ 302 और 201 धारा के तहत केस दर्ज कर दिया गया है। एसपी पानीपत शशांक कुमार सावन का कहना है कि कंकाल सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवा दिए हैं। कंकाल किसके हैं, फिलहाल इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है, जांच जारी है। पोस्टमार्टम और एफएसएल रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई शुरू की जाएगी।