फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पानीपत कंकाल कांड : कैराना से मौत खरीदकर लाया था अहसान, बहाने से खुदवाया था गड्ढा 

Fri, 26 Mar 2021 03:18 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 26 Mar 2021 03:18 PM IST
विज्ञापन
New revelations in Panipat skeleton case
पानीपत पुलिस की गिरफ्त में आरोपी अहसान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत में एक मकान की खुदाई में मिले तीन कंकालों के मामले में सनसनीखेज खुलासे हो रहे हैं। मामले का आरोपी अहसान सैफी अपनी दूसरी पत्नी नाजनीन और उसके दो बेटों साजिद और सोहिल को मारने से पहले कैराना गया था। वहां के मेडिकल स्टोर से उसने नींद की गोलियां खरीदी। घर आकर देर रात उसने चार-चार गोलियां सभी के दूध से भरे गिलास में मिला दीं और उन्हें कमरे में सोने के लिए भेज दिया। सुबह तीनों मृत मिले। इसके बाद अहसान ने कमरा बंद कर दिया और बाहर से ताला लगाकर शव ठिकाने लगाने के लिए घर की लॉबी में गड्ढा खोदना शुरू कर दिया। वह पूरा गड्ढा नहीं खोद पाया तो एक मजदूर लेकर आया। मजदूर ने कारण पूछा तो अहसान ने कहा कि पड़ोसी पानी नहीं देते हैं, इसलिए घर में ही पानी की टंकी बनानी है। मजदूर से तीन फुट गहरा गड्ढा खुदवाया। पड़ोसियों से इस बारे में पता चलने पर सीआईए वन प्रभारी राजपाल ने अहसान की फेसबुक पर आईडी सर्च की। पड़ोसियों से उसके अकांउट की पहचान कराई, जिसके बाद उसमें से अहसान सैफी का मोबाइल नंबर मिला। पुलिस ने लोकेशन ट्रेस की तो उत्तर प्रदेश के भदोई की मिली। जिसके बाद सीआईए-1 की टीम भदोही रवाना हो गई। 

 
New revelations in Panipat skeleton case
पानीपत में घर से मिले कंकाल। - फोटो : अमर उजाला
रात होने तक करता रहा इंतजार, अंधेरा होने पर घसीटकर शव गड्ढे में डाले
मजदूर के जाने के बाद अहसान ने अंधेरा होने तक इंतजार किया। अंधेरा होने के बाद उसने कमरे का ताला खोला और एक-एक कर तीनों के शव को घसीट कर लाया और गड्ढे में डाल दिया। निशानी मिटाने के लिए नाजनीन और साजिद, सोहेल के पुराने कपड़े गड्ढे में डाले और शवों को जलाने का प्रयास किया। इसके बाद मिट्टी डालकर गड्ढे को भर दिया। 

New revelations in Panipat skeleton case
पानीपत में घर से मिले कंकाल। - फोटो : अमर उजाला
बहाने से ही बंद करवाया गड्ढा 
अहसान अगले दिन संजय चौक से एक राजमिस्त्री और एक कट्टा सीमेंट लेकर आया। अहसान ने मिस्त्री को गड्ढा दिखाया और कहा कि पानी की टंकी बनवाने के लिए गड्ढा खुदवाया था, लेकिन अब पड़ोसी ट्यूबवेल से पानी भरवाने के लिए राजी हो गए है, इसलिए अब गड्ढे को बंद कराना चाहता है, उसे टंकी की कोई जरूरत नहीं है। यह झांसा देकर उसने मिस्त्री से गड्ढे के ऊपर सीमेंट से फर्श बनवाया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
New revelations in Panipat skeleton case
पानीपत में घर से मिले कंकाल। - फोटो : अमर उजाला
पड़ोसियों ने नाजनीन के बारे में पूछा था 
वहीं नाजनीन और उसके दोनों बेटे नहीं दिखे तो पड़ोसियों ने उनके बारे में पूछ लिया। अहसान ने कहा कि नाजनीन ने उसे धोखा दिया और वह उसे छोड़कर भाग गई। अपने बेटों को भी साथ लेकर गई। वह उन्हें ढूंढ रहा है, किसी को पता चले तो बताना।
 
विज्ञापन
New revelations in Panipat skeleton case
पानीपत में मिले कंकाल। - फोटो : अमर उजाला
10 दिन के रिमांड के दौरान बरामदगी करेगी पुलिस
अहसान सैफी को न्यायालय में पेश कर पुलिस ने आरोपी को 10 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। आरोपी से घटनास्थल की निशानदेही कराई जाएगी। इसके अलावा पुलिस गड्ढा खोदने में प्रयोग की गई कस्सी, कटर मशीन, छैनी आदि औजारों को बरामद करेगी। वहीं नाजनीन के परिजनों को मुंबई में जाकर ढूंढा जाएगा, ताकि पूरी जानकारी मिले सके। वारदात में किसी ओर आरोपी का हाथ है या नहीं इस बारे में पूछताछ की जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed