{"_id":"6836c171db38b8afa5098090","slug":"panchkula-family-suicide-family-had-told-landlord-that-they-would-going-out-for-three-days-2025-05-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Panchkula Family Suicide: दो कमरों का घर और सात लोग... मकान मालिक को फोन पर ये बात कहकर निकला था परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula Family Suicide: दो कमरों का घर और सात लोग... मकान मालिक को फोन पर ये बात कहकर निकला था परिवार
Wed, 28 May 2025 01:29 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, पंचकूला
अमर उजाला नेटवर्क, पंचकूला
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 28 May 2025 01:29 PM IST
सार
कारोबारी प्रवीन मित्तल और उनका परिवार मकान मालिक से तीन दिन के लिए बाहर जाने की बात कह निकला था। मकान मालिक ने बताया कि परिवार बेहद शरीफ था, सकेतड़ी स्थित घर में फोरेंसिक टीम ने सैंपल लिया है।
विज्ञापन
इसी घर में रहता था परिवार
- फोटो : संवाद
पंचकूला के सकेतड़ी में किराये के मकान में रहने वाले प्रवीन मित्तल व उनके पिता पूरे परिवार समेत सोमवार सुबह करीब 9.30 बजे घर से निकल गए थे। यह परिवार सुबह से शाम तक कहां रहा, इसकी पुलिस जांच कर रही है। पुलिस की फोरेंसिक टीम ने सकेतड़ी स्थित उनके मकान का खंगाला। पुलिस ने नमूने लेने के बाद घर को लॉक कर दिया है।
संकेतड़ी में इस मकान में रहता था प्रवीन का मकान
- फोटो : संवाद
धूप से बचने के लिए कहा था शेड डलवा दो
मनीष ने बताया कि प्रवीन के पिता अक्सर पार्क में टहलने जाते थे। अभी कुछ दिन पहले उन्होंने कड़ी धूप के चलते छत पर शेड लगवाने के लिए कहा था। सारा सामान भी मंगवा लिया था। अब काम शुरू होना था लेकिन तब तक यह घटना हो गई।

डलिशा, कारोबारी प्रवीन और बेटा हार्दिक का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
बच्चों के स्कूल शिक्षक बोले- नहीं दिखा था कोई तनाव
पंचकूला में एक ही परिवार के सात सदस्यों की सामूहिक आत्महत्या के मामले में अब बच्चों के स्कूलों से भावुक प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। सेक्टर-28 और सेक्टर-22 के सरकारी मॉडल स्कूलों के शिक्षकों ने मृतकों में शामिल बच्चों हार्दिक मित्तल, ध्रुविका व डलिशा मित्तल के बारे में अपनी अंतिम यादें साझा की हैं। इसमें उन्होंने बताया कि बच्चों या उनके माता-पिता में किसी भी तरह का तनाव नहीं दिखा था।

ध्रुविका का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
कभी कोई शिकायत नहीं आई, एक दिन भी गैर हाजिर नहीं रहा हार्दिक
सेक्टर-28 के सरकारी मॉडल स्कूल में 9वीं कक्षा के सी सेक्शन के इंचार्ज मुकेश ने बताया कि हार्दिक मित्तल का दाखिला उनके स्कूल में 28 अप्रैल को हुआ था। 28 अप्रैल से लेकर 22 मई तक हार्दिक स्कूल का छात्र रहा। मुकेश ने कहा कि कभी इसकी कोई शिकायत नहीं आई और एक दिन भी गैर हाजिर नहीं रहा।

रीना का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
उन्होंने बताया कि दाखिले के समय बच्चों के माता-पिता से भी बात हुई थी, लेकिन वे किसी तरीके से तनाव में नहीं लगे। जब उनसे पूछा गया कि बच्चा पहले कहां था, तो उन्होंने बताया कि वह 38 के स्कूल में था और अब वे इधर शिफ्ट हो गए हैं, इसलिए बच्चे का दाखिला यहीं करवाया। स्कूल में सीट न होने के बावजूद भी हार्दिक को दाखिला दिया गया था।