फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

International Geeta Mahotsav: ब्रह्मसरोवर तट पर बिखरी कला एवं संस्कृति की छटा, पर्यटक भी थिरके

Sat, 09 Dec 2023 12:21 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 09 Dec 2023 12:21 AM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार को पवित्र ब्रह्मसरोवर पर कला और संस्कृति का मेला लगा रहा, जिसका पर्यटकों ने खूब आनंद उठाया।

विज्ञापन
International Geeta Mahotsav: Spread of art and culture on the banks of Brahmasarovar
सांस्कृतिक कार्यक्रम में नृत्य की प्रस्तुति देते पंजाब के कलाकार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार को पवित्र ब्रह्मसरोवर पर कला और संस्कृति का मेला लगा रहा, जिसका पर्यटकों ने खूब आनंद उठाया। एक ओर जहां ब्रह्मसरोवर के घाटों पर विभिन्न प्रदेशों से आए कलाकारों ने छटा बिखेरी, वहीं जगह-जगह बाजीगर, बहरूपिए पर्यटकों का मनोरंजन करते नजर आए। पर्यटक भी कलाकारों के साथ संगीत व नृत्य में डूबे रहे। ढोल की थाप पर तो कहीं बांसुरी की स्वर लहरियों पर पर्यटक देर रात तक थिरकते रहे। महोत्सव में पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देख शिल्पकार व कलाकारों की भी बांछें खिली रहीं। महोत्सव में असम के सांसद नाभा कुमार सरानिया ने भी शिरकत की।

International Geeta Mahotsav: Spread of art and culture on the banks of Brahmasarovar
रूफ नृत्य की प्रस्तुति देती कश्मीर के कलाकार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में असम प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को दिखाने का पहला अवसर हरियाणा सरकार की तरफ से दिया गया है। यह असम के लिए सौभाग्य की बात है। इस गीता उपदेश स्थली कुरुक्षेत्र की भूमि पर महोत्सव के दौरान हरियाणा सरकार की पहल से असम को स्टेट पार्टनर बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।

International Geeta Mahotsav: Spread of art and culture on the banks of Brahmasarovar
गुदुम बाजा नृत्य की प्रस्तुति देते मध्यप्रदेश के कलाकार। - फोटो : भारत भूषण शर्मा।
इस पावन धरा पर ही भगवान श्री कृष्ण ने गीता के उपदेश दिए जो आज भी पूरी दुनिया के लिए प्रासंगिक है। इससे पहले सांसद नाभा कुमार सरानिया, आईसीसी एसटीडब्यूई (एमएसएमई) भारत सरकार के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबीर पाल ने आईसीसी एसटीडब्यूई (एमएसएमई) भारत सरकार की तरफ से सिक्किम से आई शिल्पकार अनिता तमन के स्टॉल नंबर 281 का रिबन काटकर उद्घाटन किया। इसके उपरांत सांसद ने सरस और क्राफ्ट मेले का अवलोकन किया और महाआरती तीर्थ स्थल, पुरुषोत्तमपुरा बाग को देखने के बाद द्रौपदी कूप के सामने पार्टनर राज्य असम प्रदेश के लगने वाले पेवेलियन स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
International Geeta Mahotsav: Spread of art and culture on the banks of Brahmasarovar
छपेली नृत्य की प्रस्तुति देते उत्तराखंड के कलाकार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

उन्होंने कहा कि असम प्रदेश की तरफ से 17 से 24 दिसंबर तक महोत्सव में असम पैवेलियन लगाया जाएगा, जिसमें असम प्रदेश के खानपान और लोकसंस्कृति को प्रदर्शित किया जाएगा। इससे पहले अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के पहले दिन वीरवार को देर रात तक पर्यटकों का मेले में आना-जाना लगा रहा। वहीं शुक्रवार को सुबह होते ही पर्यटकों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। उम्मीद जताई जा रही है कि अगले दिनों में यह संख्या और भी बढ़ेगी।

विज्ञापन
International Geeta Mahotsav: Spread of art and culture on the banks of Brahmasarovar
छत्तीसगढ़ व गोवा के कलाकार नृत्य की प्रस्तुति देते हुए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

महाआरती से भक्तिमय हुई ब्रह्मसरोवर की फिजा, भक्ति गीतों ने महोत्सव में भरा रस
ब्रह्मसरोवर के पावन तट पर दूसरे दिन सांध्यकालीन गीता आरती में भी सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने शिरकत की। ब्रह्मसरोवर की फिजा को शंखों व वाद्य यंत्रों से निकली धुनों ने भक्तिरस से भर दिया। संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने कहा कि महोत्सव में हर वर्ष देश-विदेश से लाखों लोग आते हैं और बड़े स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों का आनंद लेते रहे हैं। ब्रह्मसरोवर का कुरुक्षेत्र के इतिहास में एक धार्मिक और आध्यात्मिक जुड़ाव है। इस मौके पर शिव मंदिर सेक्टर सात की उपप्रधान माया रानी, सचिव रमेश गोयल, आरडब्लयूए सेक्टर सात के प्रधान अमरनाथ मनोचा, सेवानिवृत्त न्यायाधीश प्रमोद कौशिक आदि उपस्थित रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed