फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डर्टी डॉक्टर: इलाज कराने आई नाबालिग को बनाया हवस का शिकार, कहा- मुझसे बहुत बड़ी गलती हो गई; VIDEO में कबूलनामा

Mon, 01 Jun 2026 08:56 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Published by: विकास कुमार Updated Mon, 01 Jun 2026 08:56 PM IST
सार

आरोपी चिकित्सक पर पहले भी इसके मरीजों ने छेड़खानी के कई बार आरोप लगाए हैं। एक मामला पहले भी थाना केयूके में दर्ज किया गया था, जिसमें वह बरी हो गया था। केयूके थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उनकी टीम आरोपी के खिलाफ दर्ज पुराने मामले व शिकायतों को खंगाल रही है। रिमांड के दौरान आरोपी से वारदात के स्थान की निशानदेही करवाई  जाएगी।

विज्ञापन
Doctor accused of sexually assaulting minor in Kurukshetra confesses his crime
- फोटो : अमर उजाला

हरियाणा के कुरुक्षेत्र स्थित लोकनायक जयप्रकाश जिला नागरिक अस्पताल में उपचार करवाने आई नाबालिग से यौन उत्पीड़न करने के आरोपी चिकित्सक शैलेंद्र शैली ममगई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी का मेडिकल करवाने के लिए थाने से पैदल परेड करवाते हुए अस्पताल लेकर पहुंची, जहां पर आरोपी को देखने के बाद वहां मौजूद हर व्यक्ति उससे यह ही पूछता नजर आया की ऐसा क्यों किया कुछ शर्म है। आरोपी चिकित्सक पुलिस के सामने एक वीडियो में अपना गुनाहा स्वीकार करते हुए कहता हुआ नजर आ रहा है कि मैं पूर्व सीएमओ मुझसे बहुत बड़ी गलती हो गई।



Doctor accused of sexually assaulting minor in Kurukshetra confesses his crime
पुलिस ने निकाली परेड - फोटो : अमर उजाला

चिकित्सक की सेवाएं समाप्त
वहीं मामले में महिला आयोग ने मामले में सोमवार को स्वत: संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य निदेशालय को पत्र लिखकर कार्रवाई करने की बात कही व दो दिन में आरोपी के खिलाफ लिए गए एक्शन की रिपोर्ट मांगी है। दूसरी ओर निदेशालय रविवार देर रात ही एक पत्र जारी कर आरोपी चिकित्सक को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर तुरंत प्रभाव से सेवाएं समाप्त कर दी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी चिकित्सक को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। 

Doctor accused of sexually assaulting minor in Kurukshetra confesses his crime
आरोपी डॉक्टर शैलेंद्र - फोटो : अमर उजाला

पिता और बेटी दोनों कराते थे डॉक्टर से उपचार
पुलिस को दी शिकायत में नाबालिग के पिता ने बताया कि वह और उनकी बेटी चिकित्सक से पहले भी अपना उपचार करवा चुके थे। 29 मई को उनको बुखार व उनकी बेटी को पेट में दर्द की शिकायत हुई थी तो वह दोनों दवाई लेने एलएनजेपी अस्पताल आये थे। यहां आने पर दोनों को ओपीडी में देखने के बाद अलग-अलग वार्ड में दाखिल कर दिया था। 31 मई को जब वह अपनी बेटी से मिलने गए तो वह गुमशुम बैठी थी। इसके बाद पूछने पर बेटी ने पूरी आपबीती बताई।   

विज्ञापन
विज्ञापन
Doctor accused of sexually assaulting minor in Kurukshetra confesses his crime
आरोपी डॉक्टर शैलेंद्र - फोटो : अमर उजाला

रिमांड के दौरान आरोपी ने वारदात के स्थान की करवाई जाएगी निशानदेही : सुरेंद्र कुमार  
आरोपी चिकित्सक पर पहले भी इसके मरीजों ने छेड़खानी के कई बार आरोप लगाए हैं। एक मामला पहले भी थाना केयूके में दर्ज किया गया था, जिसमें वह बरी हो गया था। केयूके थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उनकी टीम आरोपी के खिलाफ दर्ज पुराने मामले व शिकायतों को खंगाल रही है। रिमांड के दौरान आरोपी से वारदात के स्थान की निशानदेही करवाई  जाएगी। यह भी जानने की कोशिश की जाएगी कि आरोपी के साथ इस मामले में कोई ओर संदिग्ध शामिल तो नहीं था। 

विज्ञापन
Doctor accused of sexually assaulting minor in Kurukshetra confesses his crime
थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार - फोटो : अमर उजाला

वहीं पुलिस यह भी देख रही है कि इस मामले को तीन दिन तक किस तरह से दबा कर रखा गया था। किसी ने नाबालिग को डराया धमकाया तो नहीं था। अगर किसी भी कर्मचारी व अन्य व्यक्ति की इसमें संलिप्तता मिलती है तो उसके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed