फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pahalgam Attack: 'जाओ यहां से...', मेरे पति को क्यों मारा? आतंकी से ये सवाल पूछा तो हिमांशी को मिला ऐसा जवाब

Mon, 28 Apr 2025 12:45 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, करनाल
अमर उजाला नेटवर्क, करनाल Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 28 Apr 2025 12:45 PM IST
सार

पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में मारे गए करनाल के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की पत्नी हिमांशी ने उस दिन की कहनी फिर दोहराई। उन्होंने कहा कि मैंने आतंकी से कहा कि मेरे पति को क्यों मार दिया, अब मुझे भी मार दो। इस पर आतंकी ने हैरान करने वाला जवाब दिया।

विज्ञापन
Pahalgam Terror Attack Update Karnal Himanshi Recalls Confronting Terrorist Why Did You Kill My Husband
Pahalgam Attack - फोटो : अमर उजाला
पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले करनाल के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की पत्नी हिमांशी छह दिन बाद भी सदमे में हैं। उन्हें रह-रहकर वह खौफनाक मंजर याद आ रहा है, जब आतंकी एक-एक कर लोगों को गोलियों से छलनी कर रहे थे। रविवार को उन्हें सांत्वना देने के लिए पहुंचे लोगों से बात करते वक्त दिल दहला देने वाले घटनाक्रम के कुछ दृश्य उनकी जुबां पर आ गए। 


उन्होंने कहा, पहलगाम में 22 अप्रैल की दोपहर को हम होटल से निकलकर कुछ ही दूर बायसरन घाटी पहुंचे थे। वहां काफी लोग जमा थे और चहल पहल थी। तभी विनय को शोर सुनाई दिया। 

 
Pahalgam Terror Attack Update Karnal Himanshi Recalls Confronting Terrorist Why Did You Kill My Husband
मॉडल टाऊन शिवुपरी में अपने पति विनय नरवाल के अंतिम दर्शन करती पत्नी हिमांशी - फोटो : संवाद
उन्होंने कहा, फायरिंग हो रही है। मैं इधर-उधर देखने लगी। एक आतंकी मेरे पास ही खड़ा था। वह विनय की ओर बढ़ा। उसने विनय से धर्म बताने के लिए कहा। विनय ने जैसे ही हिंदू कहा, वैसे ही वह बोला, यह मुस्लिम नहीं है और उसने उन पर गोली चला दी। सिर में गोली लगते ही विनय वहीं गिर पड़े। हिमांशी ने कहा, मैं उस आतंकी पर जोर से चिल्लाई। उससे पूछा, मेरी पति को गोली क्यों मार दी?, इन्होंने तुम्हारा क्या बिगाड़ा था?। वह चुप रहा। इस पर उससे कहा, मुझे भी गोली मार दे लेकिन वह बोला, चली जाओ यहां से। 
Pahalgam Terror Attack Update Karnal Himanshi Recalls Confronting Terrorist Why Did You Kill My Husband
विनय नरवाल और हिमांशी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
वहीं, रविवार को ऑल इंडिया एंटी टेरेरिस्ट फ्रंट के चेयरमैन मनिंदरजीत सिंह बिट्टा, सांसद कुमारी सैलजा, इनेलो नेत्री सुनैना चौटाला और विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने पहुंचकर सांत्वना दी। इस दौरान सभी नेता भावुक नजर आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Pahalgam Terror Attack Update Karnal Himanshi Recalls Confronting Terrorist Why Did You Kill My Husband
लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के परिवार को 50 लाख मुआवजा देने की घोषणा, मिलेगी एक सरकारी नौकरी
कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के परिवार को मुख्यमंत्री नायब सैनी ने 50 लाख रुपये व एक सदस्य को नौकरी देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि विनय नरवाल के माता-पिता परिवार के जिस सदस्य को चाहेंगे, उसे सरकार की नीति के अनुसार नौकरी दी जाएगी। हरियाणा सरकार परिवार के साथ है। वहीं, सीएम ने आतंकी हमले की कड़ी निंदा भी की है। 
विज्ञापन
Pahalgam Terror Attack Update Karnal Himanshi Recalls Confronting Terrorist Why Did You Kill My Husband
लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि बीते 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में नेवी में लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की मौत हो गई थी। बुधवार को करनाल में उनका अंतिम संस्कार किया गया था। लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की छह अप्रैल को गुरुग्राम की हिमांशी से सगाई हुई थी। इसके बाद इसी साल 16 अप्रैल को दोनों की धूमधाम से शादी हुई थी। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed