{"_id":"680a01f676c17a3cb004aeed","slug":"pahalgam-terror-attack-from-wedding-to-funeral-in-7-days-lieutenant-vinay-bride-left-in-mourning-2025-04-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pahalgam Attack: जिस आंगन से मंढा बांध निकली थी बरात, वहीं से 7वें दिन उठी अर्थी; सूनीं हुईं दुल्हन की कलाइयां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pahalgam Attack: जिस आंगन से मंढा बांध निकली थी बरात, वहीं से 7वें दिन उठी अर्थी; सूनीं हुईं दुल्हन की कलाइयां
गगन तलवार, अमर उजाला, करनाल
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 24 Apr 2025 02:48 PM IST
सार
Lieutenant Vinay Narwal Death: पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए विनय नरवाल का बुधवार को करनाल में अंतिम संस्कार हुआ। बहन सृष्टि, पिता राजेंद्र और चचेरे भाई ने उन्हें मुखाग्नि दी। हरियाणा के लाल को अंतिम विदाई देने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। सभी ने नम आंखों से विदाई दी।
विज्ञापन
1 of 11
विनय नरवाल का अंतिम संस्कार
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Pahalgam Attack: अप्रैल माह की 16 तारीख और सेक्टर-7 में खुद बनाए अपने सपनों के घर का आंगन। जहां मंढा बांधने के बाद नई जिंदगी की शुरुआत के लिए लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की बरात निकली थी लेकिन ठीक सातवें दिन बुधवार को उसी जगह से विनय की अर्थी उठी। जिस जगह पर मंगल गीत गाए जा रहे थे, वहां अब चीख पुकार मची है। सप्ताह भर में ही घर की खुशियां मातम में बदल गईं और माता-पिता के अलावा दादा-दादी को भी जिंदगी भर का दर्द दे गई। वहीं, सबसे बड़ा दर्द पत्नी हिमांशी के लिए है, जिसने अभी ससुराल के माहौल को भी ठीक से समझा नहीं था।
2 of 11
विनय नरवाल का अंतिम संस्कार
- फोटो : संवाद
पति के साथ उनकी शादी के बाद होने वाली कईं रस्में भी शेष थीं। जिस मंढे को खुशियों के साथ बांधा गया था, उसे भी खोलना अभी बाकी था। कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने महज छह दिनों में सात जन्मों के लिए बंधन में बंधे विनय और हिमांशी के रिश्ते को खत्म कर दिया। मंढा एक रस्म होती है, जिसे लड़के की शादी से पूर्व पितृ पूजन करके घर के आंगन में मटके के ढक्कन आदि को सुतली में पिरोकर बांधा जाता है और शादी संपन्न होने के बाद उसे खोलते हैं।
3 of 11
मॉडल टाऊन शिवुपरी में अपने पति विनय नरवाल के अंतिम दर्शन करती पत्नी हिमांशी
- फोटो : संवाद
शौक से पहना सुहाग चूड़ा अब सूनीं हो गईं कलाइयां
शादी से पहले हिमांशी ने शौक से सुहाग का चूड़ा पहना था। अब पति के जाते ही चूड़ा उतरने पर कलाइयां सूनी पड़ गईं। अब बेसुध हिमांशी को समझ नहीं आ रहा कि उसकी खुशियों भरी जिंदगी की शुरुआत में ही ये कैसे हो गया। साथ जीने-मरने की खाई कसम को आतंकियों ने तोड़ दिया। हाथों में सजा सुहाग का चूड़ा भी उतरा गया। वहीं, इकलौते बेटे की शादी का दादा और पिता ने सेक्टर-7 स्थित घर में जश्न मनाया था। मंगलवार रात तक मिठाइयां थीं लेकिन अचानक गम का माहौल बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 11
Pahalgam Terror Attack
- फोटो : संवाद
हम भेलपुरी खा रही थे, एक आदमी आया.. मार दी गोली
घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें हिमांशी कह रही हैं, मैं अपने पति के साथ भेलपुरी खा रही थी। एक आदमी आया और कहा ये मुस्लिम नहीं है, फिर गोली मार दी। दिल्ली में उनके पार्थिव शरीर पर हिमांशी रोती रहीं और उन्हें सैल्यूट किया। कहा-मुझे तुम पर गर्व है।
विज्ञापन
5 of 11
विनय नरवाल का अंतिम संस्कार करती बहन
- फोटो : संवाद
चाचा बोले-सेना में जवान कम हैं तो हम विनय का बदला लेने को तैयार
विनय नरवाल के चाचा सुरजीत नरवाल ने सरकार से आतंकियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि सेना में जवान कम हैं तो सरकार मुझे मौका दे, मैं अपनी नौकरी छोड़कर विनय और अन्य लोगों की मौत का बदला लेने को तैयार हूं। सुरजीत नरवाल ने कहा कि विनय बहादुर था। कॉल पर उसकी पत्नी ने बताया था कि विनय ने एक-दो आतंकियों को तो अकेले ही पकड़ लिया था, इस दौरान एक आतंकी ने उसे गोली मार दी। उन्होंने प्रधानमंत्री से आतंकवाद पर कार्रवाई की मांग की है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।