{"_id":"6274394ee7366f06a71a79f9","slug":"telangana-police-will-reach-karnal-and-interrogate-the-terrorists","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चार आतंकी गिरफ्तार: तेलंगाना पुलिस करनाल पहुंचकर आतंकियों से करेगी पूछताछ, तीसरी बार विस्फोटक पदार्थ लेकर जा रहा था आतंकी गुरप्रीत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चार आतंकी गिरफ्तार: तेलंगाना पुलिस करनाल पहुंचकर आतंकियों से करेगी पूछताछ, तीसरी बार विस्फोटक पदार्थ लेकर जा रहा था आतंकी गुरप्रीत
अमर उजाला ब्यूरो, घरौंडा/करनाल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 06 May 2022 02:23 AM IST
सार
एसपी गंगाराम पूनिया के अनुसार आतंकी गुरप्रीत ने पूछताछ में बताया कि इससे पहले भी वह दो बार विस्फोटक पदार्थ आतंकी हरविंदर रिंदा द्वारा बताई गई लोकेशन तक पहुंचा चुका है।
विज्ञापन
1 of 5
करनाल में पकड़े गए चार संदिग्ध आतंकी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हरियाणा के करनाल में गिरफ्तार चार आतंकियों से कई घंटे की पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि हरविंद्र सिंह रिंदा ने चारों आरोपियों से विस्फोटक सामग्री पहुंचाने के लिए डील की थी, लेकिन डील कितने में हुई थी, इसका पैसा आखिर इन तक पहुंचता कैसे है, यह खुलासा नहीं हुआ है। ये आतंकी इससे पहले भी दो बार सामग्री की डिलीवरी कर चुके हैं।
एसपी गंगाराम पूनिया के अनुसार आतंकी गुरप्रीत ने पूछताछ में बताया कि इससे पहले भी वह दो बार विस्फोटक पदार्थ आतंकी हरविंदर रिंदा द्वारा बताई गई लोकेशन तक पहुंचा चुका है। इनमें एक बार वह महाराष्ट्र के नांदेड़ में विस्फोटक पदार्थ लेकर गया था, लेकिन उन्होंने यह खुलासा नहीं किया है कि यह डील कितने में हुई थी, आज तीसरी डील कितने भी हुई है। विस्फोटक सामग्री और हथियार पहुंचाने के लिए चारों को कितना रुपये मिल चुके हैं, कितने और मिलने हैं यह भी खुलासा नहीं किया है।
2 of 5
सांकेतिक फोटो।
- फोटो : istock
मोबाइल फोन खोलेंगे राज
गिरफ्तार चारों आतंकियों के पास छह मोबाइल मिले हैं। पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया ने बताया कि पूछताछ में जानकारी मिलने के बाद जब एक आरोपी का फोन चेक किया तो उसमें रिंदा द्वारा एप के जरिए आदिलाबाद की लोकेशन मौजूद है, जो आतंकियों की बातों की पुष्टि करती है। ये तो मोबाइल फोन से मिली एक जानकारी है, लेकिन यदि सभी छह फोन की कॉल डिटेल व अन्य डिटेल खंगाली जाएगी तो कई अन्य अहम जानकारियां हासिल होने की उम्मीद है। हालांकि अभी कुछ जानकारी मिलने की पुष्टि पुलिस ने नहीं की है।
3 of 5
तेलंगाना पुलिस
- फोटो : Social Media
तेलंगाना पुलिस भी करेगी जांच
सूत्रों का कहना है कि आतंकियों द्वारा विस्फोटक को तेलंगाना के आदिलाबाद ले जाए जाने की जानकारी मिलने के बाद तेलंगाना पुलिस में भी हड़कंप मचा है। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार तेलंगाना आतंकियों के रडार पर है। यही कारण है कि करनाल में गिरफ्तारी के बाद तेलंगाना पुलिस को भी सूचना दी गई है। सूत्रों के अनुसार तेलंगाना पुलिस टीम भी गिरफ्तार आतंकियों से पूछताछ के लिए करनाल के लिए निकल चुकी है। तेलंगाना पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हरविंदर सिंह रिंदा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नौ माह से आतंकी हरविंदर के संपर्क में था गुरप्रीत
एसपी गंगाराम पूनिया ने बताया कि आतंकी गुरप्रीत पाकिस्तान में रह रहे पिछले नौ महीने से आतंकी हरविंदर के संपर्क में था। उसके कहने पर ही वह सारा काम करता था। इससे पहले भी उसके इशारे पर ही सामग्री की डिलीवरी की है, आज की भी डिलीवरी उसी के कहने पर होने जा रही थी।
विज्ञापन
5 of 5
मधुबन थाने में कार्रवाई करते पुलिसकर्मी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दिन भर बंद रहा थाने का गेट, फरियादी लौटे घरौंडा। सुबह चार बजे चार आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद जब लोगों को जानकारी हुई तो मधुबन थाना पुलिस का गेट ही बंद कर दिया। ये गेट पूरे दिन बंद रहा। जिससे कई फरियादी बिना शिकायत सुनाए वापस लौट गए। मधुबन घरौंडा क्षेत्र का महत्वपूर्ण थाना है। सुबह से आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया सहित कई पुलिस अफसरों ने थाने में डेरा डाल दिया। कई जांच एजेंसियों की टीमें भी दिन भर जांच पड़ताल में जुटी रही। पुलिस ने थाने का गेट सुबह ही बंद कर दिया था, जो देर शाम तक बंद रहा। यहां तक कि आतंकियों की गिरफ्तारी की कवरेज के लिए पहुंचे पत्रकारों को भी थाने के अंदर नहीं जाने दिया गया। इस कारण जो लोग फरियाद लेकर थाने पहुंचे, उन्हें भी गेट से ही निराश लौटना पड़ा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।