फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

G-20: प्रतिनिधिमंडल ने यादों में संजोयी हरियाणवी संस्कृति, ऊंट गाड़ी, बैलगाड़ी और ट्रैक्टर की सवारी की

Sun, 05 Mar 2023 03:38 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 05 Mar 2023 03:38 AM IST
विज्ञापन
G-20 delegation reached Jhajjar of Haryana Photos
बैल गाड़ी की सवारी करते विदेश मेहमान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

जी-20 देशों का प्रतिनिधिमंडल शनिवार दोपहर बाद झज्जर के प्रतापगढ़ फार्म में पहुंचा। करीब 30 देशों के प्रतिनिधि 2 घंटे 33 मिनट झज्जर की धरा पर रहते हुए हरियाणवी संस्कृति को अपनी यादों में संजो कर विदा हो गए। इनमें जी-20 देशों के अलावा 10 आमंत्रित देशों के सदस्य शामिल रहे।



अलग-अलग ग्रुप बनाकर प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को हरियाणवीं संस्कृति के बारे में जानकारी दी गई। प्रतिनिधिमंडल का झज्जर पहुंचने पर प्रतापगढ़ फॉर्म में शंखनाद के साथ पगड़ी बांध, तिलक लगाकर, ढोल नगाड़ों, बीन की लहरों के साथ स्वागत किया गया। प्रतिनिधिमंडल ने ऊंट, ऊंट गाड़ी, बैलगाड़ी, ट्रैक्टर-ट्राॅली की सवारी की।

G-20 delegation reached Jhajjar of Haryana Photos
हरियाणवी संस्कृति के बारे में जानते विदेश मेहमान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

साथ ही पंचवटी, बोध वाटिका का दौरा किया। उन्होंने सब्जियों की जैविक खेती के बारे में भी जानकारी ली। मेहमानों ने गायों को रोटी खिलाकर उन्हें सहलाया, जबकि फॉर्म में स्थित चार मंदिरों में उन्होंने माथा टेका और पूजा अर्चना भी की।


ओंखली में अनज कूटती विदेशी मेहमान। संवाद

G-20 delegation reached Jhajjar of Haryana Photos
प्रतापगढ़ फार्म में प्रतिनिधिमंडल के सदस्य। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पांच बसों से पहुंचे 110 प्रतिनिधि
गुरुग्राम से पहले सुलतानपुर लेक व उसके बाद पांच बसों में 110 सदस्यों का दल यहां पहुंचा। उनके साथ एनडीआरएफ की टीम, दमकल विभाग की टीम के अलावा भिवानी के पुलिस अधीक्षक, झज्जर के दो पुलिस अधीक्षक, चार डीएसपी के अलावा 425 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
G-20 delegation reached Jhajjar of Haryana Photos
हरियाणवी संस्कृति के बारे में जानते विदेश मेहमान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आठ क्विंटल का पलंग रहा आकर्षण का केंद्र
जी-20 के प्रतिनिधियों के स्वागत के लिए आठ क्विंटल का पलंग विशेष तौर पर तैयार करवाया गया था। इसे 12 कारीगरों ने करीब 15 दिन में तैयार किया था। अब इसे जी-20 की याद में यहां पर ही रखा जाएगा। इस पर बैठकर प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने फोटो भी खिंचवाए।
विज्ञापन
G-20 delegation reached Jhajjar of Haryana Photos
जी-20 देशों के प्रतिनिधिमंडल का परपंरागत स्वागत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

सवा घंटा देरी से पहुंचा प्रतिनिधिमंडल
जी-20 देशों का प्रतिनिधिमंडल कड़ी सुरक्षा के बीच झज्जर पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल का झज्जर पहुंचने का कार्यक्रम 11:30 बजे का था, लेकिन प्रतिनिधिमंडल एक घंटा 16 मिनट की देरी से यहां पहुंचा। 3.19 बजे प्रतिनिधिमंडल झज्जर से रवाना हुआ।

मेरे सिर पै बंटा-टोकणी... प्रतापगढ़ फार्म में पनघट पर हरियाणवी परिधान में सिर टोकणी लेकर महिलाओं के साथ विदेशी महिलाएं। संवाद


विदेशी मेहमानों का बीन बाजे के साथ स्वागत करते कलाकार । संवाद


कलाकारों के साथ हरियाणवी गानों थिरकते विदेशी मेहमान। संवाद

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed