फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली-रोहतक नेशनल हाईवे पर हादसा: श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 35 लोगों को आई चोट, पांच गंभीर

Mon, 13 Mar 2023 10:40 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 13 Mar 2023 10:40 AM IST
सार

बहादुरगढ़ में दिल्ली-रोहतक नेशनल हाईवे पर हुए हादसे में 35 से ज्यादा घायल, 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल है। वहीं यात्री राजस्थान के खाटू श्याम मंदिर में दर्शन करके लौट रहे थे।

विज्ञापन
Accident on Delhi-Rohtak National Highway Bus full of devotees overturned
बस पलटने से हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली-रोहतक नेशनल हाईवे पर आज सोमवार सुबह सवेरे बड़ा हादसा हो गया। रोहद गांव के पास तीर्थ यात्रियों से भरी एक तेज रफ्तार बस अचानक पलट गई। इस हादसे में 35 से ज्यादा लोग घायल हो गए। जिनमें से पांच की हालत गंभीर बनी हुई है।



घायलों में महिलाएं और छोटे बच्चे भी शामिल
सभी घायलों को बहादुरगढ़ के ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया गया है। जिनमें से 5 लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है।घायलों में महिलाएं और छोटे बच्चे भी शामिल हैं।

Accident on Delhi-Rohtak National Highway Bus full of devotees overturned
यात्री के सिर में आई गंभीर चोट - फोटो : अमर उजाला

खाटू श्याम मंदिर में दर्शन करके लौट रहे थे यात्री
सभी घायल दिल्ली के करावल नगर क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। ये सभी श्रद्धालु राजस्थान के खाटू श्याम मंदिर में दर्शन करके राजधानी दिल्ली लौट रहे थे।बस में सवार लोगों ने बताया कि वे कल रविवार सुबह 10 बजे राजधानी दिल्ली के रावल नगर क्षेत्र स्थित सिग्नेचर ब्रिज के पास से बस में सवार होकर खाटू श्याम मंदिर में दर्शन करने के लिए निकले थे। यह भी पढ़ें...

Accident on Delhi-Rohtak National Highway Bus full of devotees overturned
दादा की गोद में घायल बच्चा और एक घायल महिला - फोटो : अमर उजाला

नशे की हालत में था ड्राइवर
यात्री बाबा खाटू श्याम के दर्शन करके लौट रहे थे, तो बस का ड्राइवर नशे की हालत में था और बस तेज रफ्तार से चला रहा था। जब बस दिल्ली-रोहतक नेशनल हाईवे पर स्थित रोहद गांव के पास पहुंची तो बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Accident on Delhi-Rohtak National Highway Bus full of devotees overturned
तीन घायल महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

घायलों का इलाज बहादुरगढ़ के ट्रामा सेंटर में चल रहा
इस हादसे में करीब 35 लोग घायल हो गए हैं। जिनमें से पांच की हालत नाजुक बनी हुई है। गंभीर रूप से घायल लोगों को इलाज के लिए पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। जबकि अन्य लोगों का इलाज बहादुरगढ़ के ट्रामा सेंटर में चल रहा है।

विज्ञापन
Accident on Delhi-Rohtak National Highway Bus full of devotees overturned
आवश्यक कार्रवाई के लिए अस्पताल पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
घायलों में ये लोग हैं शामिल
हादसे की मुख्य वजह ड्राइवर का नशे की हालत में होना और तेज रफ्तार से गाड़ी चलाना बताया जा रहा है। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और हादसे के बाद फरार हुए ड्राइवर की तलाश में जुट गई। घायलों में सुनील, मीनाक्षी, शालू, सुधा, विशाल, सोनी, सरोज द्रवइ, आशा, एक साल की कुशानी, गौरव, किशन कुमार, राम सागर, डोली, चवनलाल, दीपक, मीतू, भूषण राजेन्द्र, ओमपति, जतिन, मुन्ना लाल, दीपक, ध्रुप, चांद, राजेश, रवींद्र, अकास, सुमित, विपिन, निखिल, निशा गर्वती, रवि, तेजपाल, रोमी व रोहित शामिल हैं। यह भी पढ़ें...
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed