Jyoti Malhotra Family Details: पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार यू-ट्यूबर ज्योति मल्होत्रा का पालन-पोषण और शुरुआती जीवन काफी विषम परिस्थितियों से घिरा रहा। महज डेढ़ साल की उम्र में उसकी मां उसे एक शिशुगृह में छोड़कर चली गई थी। इसके बाद पिता हरीश मल्होत्रा व दादा-दादी ने मिलकर उसे पाल-पोसकर बड़ा किया। बिना मां के उसका पालन-पोषण किसी सामान्य बच्चे जैसा नहीं रहा। ज्योति के पिता हरीश मल्होत्रा ने बताया कि उन्होंने कभी भी ज्योति के यूट्यूब के वीडियो नहीं देखे। उनके पास साधारण मोबाइल था, जिसे पुलिस ले गई।
2 of 10
Jyoti Malhotra
- फोटो : facebook @TravelWithJo
ज्योति जब कभी बाहर जाती थी तो उन्हें नहीं बताती थी कि कहां जा रही है। वह सिर्फ इतना ही बताती थी कि कितने दिनों के लिए जा रही है और कब लौटेगी। उन्होंने बताया कि बेटी के जन्म से पहले ही उनकी पत्नी से नहीं बनती थी। वह बार-बार उन्हें छोड़कर चली जाती थी। वह उनके माता-पिता के साथ रहने को राजी नहीं थी। वह फर्नीचर पर पेंट करने का काम करते थे। ज्यादा आमदनी नहीं थी।
3 of 10
Jyoti Malhotra
- फोटो : facebook @TravelWithJo
इसके बावजूद पत्नी के दबाव में जवाहर नगर में किराये पर घर ले लिया। इसी बीच ज्योति का जन्म हुआ। इसके करीब डेढ़ साल बाद वह ज्योति को एक शिशुगृह में छोड़कर चली गई। इसकी जानकारी मिली तो वह बेटी को शिशुगृह से घर ले आए। इसके बाद काफी समय तक तलाक का केस चला। आखिर में तलाक मंजूर हो गया।
4 of 10
ज्योति के पिता
- फोटो : अमर उजाला
ज्योति के कहने पर काम बंद किया
हरीश के मुताबिक, पहले वे फर्नीचर पेंट करने का काम करते थे। वह पांचवीं कक्षा तक ही पढ़े हुए हैं। बाद में ज्योति के कहने पर उन्होंने काम करना बंद कर दिया। घर खर्च के लिए कभी ज्योति पैसे देती है तो कभी छोटे भाई की पेंशन से घर का खर्च चलता है। छोटा भाई बिजली निगम से फोरमैन के पद से सेवानिवृत्त है।
5 of 10
हरीश मल्होत्रा, ज्योति के पिता
- फोटो : ANI
शादी के लिए हमेशा मना किया
हरीश ने बताया कि ज्योति की उम्र करीब 34 वर्ष है। वह जब भी उससे शादी के बारे में पूछते हैं तो मना कर देती है। उन्होंने यह भी पूछा कि उसे कोई लड़का पसंद है तो उसके बारे में बता दे, लेकिन ज्योति हमेशा यही कहती है कि उसे कोई लड़का पसंद नहीं है।