सोनाली फोगाट की मौत के बाद परिजनों की ओर से जनता से फार्म हाउस पहुंचने और रोड जाम कर भाजपा नेता सोनाली फोगाट को न्याय दिलाने की अपील के बाद गुरुवार को भाजपा नेता परिवार के साथ खड़े नजर आए। शहरी निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, भाजपा पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, राज्यसभा के पूर्व सदस्य सुभाष चंद्रा, मेयर गौतम सरदाना, कांग्रेस नेता रामनिवास राड़ा, बजरंग दास गर्ग, रणधीर पणिहार, बजरंग दास गर्ग, आप नेता मनोज राठी सहित अन्य निधन पर शोक और परिवार को सांत्वना देने पहुंचे।
गोवा में भाजपा नेेता सोनाली फोगाट की मौत के तीसरे दिन भाजपा, कांग्रेस और आप पार्टी के नेता उनके फार्म हाउस पर पहुंचे और परिवार को सांत्वना दी। नेेताओं ने परिजनों को कहा कि इस दुख की घड़ी में वे और उनकी पार्टी परिवार के साथ है। मौत मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, राज्यसभा के पूर्व सदस्य सुभाष चंद्रा ने मीडिया के एक सवाल पर कहा कि सीबीआई कहां जांच कर पाएगी। हर एक मामले की जांच सीबीआई करने लगी तो पूरी पुलिस सीबीआई में कनवर्ट करनी पड़ेगी।
2 of 5
अपनी बेटी के साथ सोनाली फोगाट।
- फोटो : twitter
सीआरपीसी के तहत अगर ऐसे मामलों में परिजन किसी के प्रति शिकायत दर्ज कराते हैं तो पुलिस प्रशासन इसके लिए बाध्य है कि वह आरोपित व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए जांच शुरू करे। छोटी बच्ची रो-रोकर अपनी मां की मौत पर न्याय की गुहार लगा रही है और उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही। एडवोकेट खोवाल ने मांग उठाई कि इस मामले में हाईकोर्ट के सीटिंग जज के नेतृत्व में सीबीआई जांच कराई जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। - लाल बहादुर खोवाल, चेयरमैन, हरियाणा कांग्रेस लीगल डिपार्टमेंट
3 of 5
सोनाली फोगाट
- फोटो : @sonaliphogatbjp
सोनाली फोगाट की मौत को तीन दिन हो चुके हैं परंतु उनको न्याय की उम्मीद कहीं दूर-दूर तक भी नजर नहीं आ रही है। हर समय पार्टी कार्यक्रमों में साथ रहने वाले भाजपा के स्थानीय मंत्री, मेयर सहित अन्य नेता में से कोई भी अभी तक उनके परिजनों का दुख बांटने तक नहीं पहुंचे हैं। गोवा तथा हरियाणा दोनों राज्यों में व केंद्र में भाजपा सरकार होने के बाद परिजनों को न्याय के लिए गुहार लगानी पड़ रही है। - रामनिवास राड़ा, पूर्व प्रत्याशी हिसार विधानसभा, कांग्रेस
4 of 5
सोनाली फोगाट
- फोटो : @sonaliphogatbjp
सोनाली फोगाट की मौत की जांच मामले में टाल-मटोल की नीति अपनाई जा रही है जो निंदनीय है। एक परिवार अपनी बेटी व बहू के लिए न्याय मांग रहा है लेकिन बेशर्मी पर उतरी भाजपा सरकार इस बारे में मुंह भी नहीं खोल रही। मौत के जरिए कई नेताओं के राज दफन करने की कोशिश की गई है। पीए तो केवल छोटी मछली है लेकिन बड़े मगरमच्छों को पकड़ना जरूरी है। भाजपा नेताओं का मुंह न खोलना शक जाहिर कर रहा है। - मनोज राठी, नेता आम आदमी पार्टी, हिसार
5 of 5
सोनाली फोगाट
- फोटो : instagram/sonali_phogat_official
सोनाली का परिवार अगर चाहता है तो सीबीआई की जांच करवानी चाहिए। सोनाली स्वस्थ थी। इस तरह अचानक उनकी मौत हो जाती है तो जरूरी है की जांच होनी चाहिए। - गौतम सरदाना, मेयर, हिसार