{"_id":"6307b33c4240e326f7093e72","slug":"sonali-phogat-family-asked-for-public-support-then-politicians-arrived-to-console-on-the-third-day-of-death","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sonali Phogat: परिवार ने जनता से मांगा साथ तो मौत के तीसरे दिन सांत्वना देने पहुंचे राजनेता, CBI जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonali Phogat: परिवार ने जनता से मांगा साथ तो मौत के तीसरे दिन सांत्वना देने पहुंचे राजनेता, CBI जांच की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 25 Aug 2022 11:07 PM IST
सार
राज्यसभा के पूर्व सदस्य सुभाष चंद्रा ने मीडिया के एक सवाल पर कहा कि सीबीआई कहां जांच कर पाएगी। हर एक मामले की जांच सीबीआई करने लगी तो पूरी पुलिस सीबीआई में कनवर्ट करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
1 of 5
परिवार को सांत्वना देने पहुंचे मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, भाजपा पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सोनाली फोगाट की मौत के बाद परिजनों की ओर से जनता से फार्म हाउस पहुंचने और रोड जाम कर भाजपा नेता सोनाली फोगाट को न्याय दिलाने की अपील के बाद गुरुवार को भाजपा नेता परिवार के साथ खड़े नजर आए। शहरी निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, भाजपा पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, राज्यसभा के पूर्व सदस्य सुभाष चंद्रा, मेयर गौतम सरदाना, कांग्रेस नेता रामनिवास राड़ा, बजरंग दास गर्ग, रणधीर पणिहार, बजरंग दास गर्ग, आप नेता मनोज राठी सहित अन्य निधन पर शोक और परिवार को सांत्वना देने पहुंचे।
गोवा में भाजपा नेेता सोनाली फोगाट की मौत के तीसरे दिन भाजपा, कांग्रेस और आप पार्टी के नेता उनके फार्म हाउस पर पहुंचे और परिवार को सांत्वना दी। नेेताओं ने परिजनों को कहा कि इस दुख की घड़ी में वे और उनकी पार्टी परिवार के साथ है। मौत मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, राज्यसभा के पूर्व सदस्य सुभाष चंद्रा ने मीडिया के एक सवाल पर कहा कि सीबीआई कहां जांच कर पाएगी। हर एक मामले की जांच सीबीआई करने लगी तो पूरी पुलिस सीबीआई में कनवर्ट करनी पड़ेगी।
2 of 5
अपनी बेटी के साथ सोनाली फोगाट।
- फोटो : twitter
सीआरपीसी के तहत अगर ऐसे मामलों में परिजन किसी के प्रति शिकायत दर्ज कराते हैं तो पुलिस प्रशासन इसके लिए बाध्य है कि वह आरोपित व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए जांच शुरू करे। छोटी बच्ची रो-रोकर अपनी मां की मौत पर न्याय की गुहार लगा रही है और उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही। एडवोकेट खोवाल ने मांग उठाई कि इस मामले में हाईकोर्ट के सीटिंग जज के नेतृत्व में सीबीआई जांच कराई जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। - लाल बहादुर खोवाल, चेयरमैन, हरियाणा कांग्रेस लीगल डिपार्टमेंट
3 of 5
सोनाली फोगाट
- फोटो : @sonaliphogatbjp
सोनाली फोगाट की मौत को तीन दिन हो चुके हैं परंतु उनको न्याय की उम्मीद कहीं दूर-दूर तक भी नजर नहीं आ रही है। हर समय पार्टी कार्यक्रमों में साथ रहने वाले भाजपा के स्थानीय मंत्री, मेयर सहित अन्य नेता में से कोई भी अभी तक उनके परिजनों का दुख बांटने तक नहीं पहुंचे हैं। गोवा तथा हरियाणा दोनों राज्यों में व केंद्र में भाजपा सरकार होने के बाद परिजनों को न्याय के लिए गुहार लगानी पड़ रही है। - रामनिवास राड़ा, पूर्व प्रत्याशी हिसार विधानसभा, कांग्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सोनाली फोगाट
- फोटो : @sonaliphogatbjp
सोनाली फोगाट की मौत की जांच मामले में टाल-मटोल की नीति अपनाई जा रही है जो निंदनीय है। एक परिवार अपनी बेटी व बहू के लिए न्याय मांग रहा है लेकिन बेशर्मी पर उतरी भाजपा सरकार इस बारे में मुंह भी नहीं खोल रही। मौत के जरिए कई नेताओं के राज दफन करने की कोशिश की गई है। पीए तो केवल छोटी मछली है लेकिन बड़े मगरमच्छों को पकड़ना जरूरी है। भाजपा नेताओं का मुंह न खोलना शक जाहिर कर रहा है। - मनोज राठी, नेता आम आदमी पार्टी, हिसार
सोनाली का परिवार अगर चाहता है तो सीबीआई की जांच करवानी चाहिए। सोनाली स्वस्थ थी। इस तरह अचानक उनकी मौत हो जाती है तो जरूरी है की जांच होनी चाहिए। - गौतम सरदाना, मेयर, हिसार
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।