फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ज्योति की कहानी: कौन है पाकिस्तानी दानिश? जिसके लिए ज्योति बनी गद्दार, दोनों के करीबी रिश्ते; वीडियो से खुलासा

Sun, 18 May 2025 04:11 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हिसार
अमर उजाला नेटवर्क, हिसार Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 18 May 2025 04:11 PM IST
सार

हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में पकड़ा गया है। एक वीडियो ने ज्योति के पाकिस्तान उच्चायोग के अधिकारी से उसके करीबी रिश्ते को उजागर किया है। ज्योति मल्होत्रा का यह वीडियो दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग में इफ्तार पार्टी का है।

विज्ञापन
Jyoti Malhotra Youtuber Who is Danish video exposes link to expelled pakistani official spy connection
पाकिस्तान उच्चायोग के अधिकारी के साथ ज्योति - फोटो : वीडियो ग्रैब
हरियाणा पुलिस की एंटी-जासूसी विंग ने बड़ी कार्रवाई की है। हिसार की एक महिला यूट्यूबर और ट्रैवल व्लॉगर ज्योति मल्होत्रा को गिरफ्तार किया है। ज्योति मल्होत्रा पर जासूसी और पाकिस्तान को संवेदनशील जानकारी देने का आरोप लगे हैं। महिला यूट्यूबर के खिलाफ हरियाणा के हिसार में ही मुकदमा दर्ज हुआ है। जांच में ज्योति को लेकर नए-नए खुलासे हो रहे हैं। उसके वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। एक और नया वीडियो सामने आया है। ज्योति मल्होत्रा के बनाए वीडियो में वह दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग में इफ्तार पार्टी में शामिल हुई थी।
Jyoti Malhotra Youtuber Who is Danish video exposes link to expelled pakistani official spy connection
ज्योति मल्होत्रा - फोटो : अमर उजाला
ज्योति की पाक अधिकारियों संग कथित संलिप्तता का पुख्ता सबूत यह वीडियो ही बना। पाकिस्तानी दूतावास के अधिकारी से ज्योति ऐसे मिलती दिख रही है जैसे वह पहले भी मिल चुके हैं। पाकिस्तानी दूतावास के अधिकारी का नाम अहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश है। वीडियो में ज्योति आयोजन की भव्यता की तारीफ करती हुई दिखाई दे रही है। साथ ही बार-बार पाकिस्तान की यात्रा करने और वीजा प्राप्त करने की इच्छा भी जताती है।
Jyoti Malhotra Youtuber Who is Danish video exposes link to expelled pakistani official spy connection
jyoti malhotra youtuber - फोटो : Insta @TravelWithJo
वीडियो में ज्योति पंजाबी भाषा में भी बात करते दिख रही है। ज्योति कहती है कि "क्या अरेंजमेंट किए हैं दानिश जी, की हाल है... इन्नी रिस्पेक्ट वेख दिल खुश हो गया। ए कोण है,,तवाडी बेगम, अस्सलाम वालेकुम, मिलकर खुशी हुई। आप भी आओ कभी हमारे हरियाणा में, हमारे गांव की खातिरदारी देखकर आपको अच्छा लगेगा। ये संवाद उस वीडियो के है, जिसमें ज्योति पाकिस्तान उच्चायोग में आयोजित इफ्तार पार्टी में दानिश और उनकी पत्नी के साथ मुलाकात के दौरान कर रही है। 

इसी दानिश को पहलगाम हमले के बाद 13 मई 2025 को भारत सरकार ने पर्सोना नॉन ग्राटा (अवांछित) घोषित किया और 24 घंटे में देश छोड़ने का आदेश दिया था । ज्योति ने इस पार्टी में चीन के अधिकारियों से भी मुलाकात की। उसने कहा आई लव गो टू चाइना, कब दे रहे हो वीजा। इस पर सब हंस पड़े और वो आगे निकल गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Jyoti Malhotra Youtuber Who is Danish video exposes link to expelled pakistani official spy connection
jyoti malhotra youtuber - फोटो : Insta @TravelWithJo
ज्योति हाई प्रोफाइल पार्टियों में बड़े लोगों से जान पहचान बनाने का प्रयास करती थी। ज्योति ने अपने चैनल के माध्यम से पाकिस्तान की सकारात्मक छवि दिखाने वाले वीडियो बनाए। इसके लिए ''''इंडियन गर्ल इन पाकिस्तान'''' के थंबनेल को सबसे ज्यादा प्रयोग किया। इन्हीं में से एक वीडियो पर 12 मिलियन से ज्यादा व्यूज हैं। 

कुछ वीडियो पर एक मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं। इतना ही नहीं ज्योति ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जितने भी वीडियो अपलोड किए हैं उनमें सबसे ज्यादा पाकिस्तान से जुड़े हुए हैं। इनमें से पाकिस्तान उच्चायोग में इफ्तार पार्टी में ज्योति की मौजदूगी, दानिश व उनकी पत्नी समेत अन्य वीआईपी लोगों से मिलने का वीडियो सबसे ज्यादा चर्चा में है। ज्योति ने पाकिस्तान में बनाए हर वीडियो में भारत और पाकिस्तान के बीच मधुर संबंध बनाने की कोशिश की है।
विज्ञापन
Jyoti Malhotra Youtuber Who is Danish video exposes link to expelled pakistani official spy connection
jyoti malhotra youtuber - फोटो : Insta @TravelWithJo
ऐसे हुई थी ज्योति की दानिश से मुलाकात
ज्योति मल्होत्रा ने 22 अक्टूबर 2018 को अपना पासपोर्ट बनवाया था। इसके बाद भी वह जॉब करती रही। करीब तीन साल पहले ट्रैवल विद जो नाम से यूट्यूब चैनल बनाया और वीडियो बनाने लगी। शुरुआत में व्यूज ज्यादा नहीं आते थे। इसके चलते ट्रैवल ब्लॉगिंग करना शुरू कर दिया। इसी कड़ी में वह दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग के एक कर्मचारी एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश के संपर्क में आई और जासूसी करने के जाल में फंस गई। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed