फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जासूस ज्योति उगलने लगी राज: पहलगाम हमले से पहले गई थी पाकिस्तान, 'जट रंधावा' कनेक्शन ने सबको चौंकाया

Sun, 18 May 2025 04:42 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार Published by: विकास कुमार Updated Sun, 18 May 2025 04:42 PM IST
सार

एसपी हिसार शशांक कुमार सावन ने बताया कि पाकिस्तान उसे एक एसेट की तरह विकसित कर रहा था। इसके अलावा ज्योति प्रायोजित यात्राओं पर पाकिस्तान जाती थी। 

विज्ञापन
Jyoti Malhotra Was in Pakistan before Pahalgam attack SP Hisar Shashank Kumar Sawan
ज्योति मल्होत्रा और एसपी हिसार - फोटो : अमर उजाला

जासूसी के आरोप में पकड़ी गई हरियाणा के हिसार की ज्योति मल्होत्रा को लेकर अब तरह तरह के खुलासे हो रहे हैं। कोर्ट ने शनिवार को ही उसे पांच दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा और माना जा रहा था कि पूछताछ में कई तरह के खुलासे होंगे। इस कड़ी में अब एक नई बात सामने आ रही है। एसपी हिसार शशांक कुमार सावन ने बताया कि पाकिस्तान उसे एक एसेट की तरह विकसित कर रहा था। इसके अलावा ज्योति प्रायोजित यात्राओं पर पाकिस्तान जाती थी। वह पहलगाम हमले से पहले पाकिस्तान में थी। पूछताछ में पता चला है कि उसके साथ कुछ और लोग भी शामिल थे, जिसके बारे में पता किया जा रहा है। 

Jyoti Malhotra Was in Pakistan before Pahalgam attack SP Hisar Shashank Kumar Sawan
मरियम नवाज के साथ ज्योति - फोटो : Insta @TravelWithJo

ऑपरेशन सिंदूर के बाद संदिग्धों की सूची में थी ज्योति
तीन बार पाकिस्तान जा चुकी ज्योति को पहलगाम आतंकी घटना और ऑपरेशन सिंदूर के बाद केंद्रीय जांच एजेंसी आईबी ने संदिग्धों की सूची में शामिल किया था। देश की खुफिया सूचनाएं साझा करने का इनपुट मिलने के बाद से ज्योति के मोबाइल फोन और सोशल मीडिया अकाउंट ट्रैस किए जा रहे थे। 

Jyoti Malhotra Was in Pakistan before Pahalgam attack SP Hisar Shashank Kumar Sawan
पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार - फोटो : Insta @TravelWithJo

दानिश के कहने पर पाकिस्तान में मिली सुविधा
हिसार के डीएसपी कमलजीत ने बताया कि न्यू अग्रसेन एक्सटेंशन कॉलोनी निवासी ज्योति ट्रैवल विद जो नाम से यू-ट्यूब चैनल चलाती है। जांच में पता चला है कि वह 2023 में वीजा लगवाने के लिए पाकिस्तान हाई कमीशन गई थी। वहां उसकी मुलाकात एहसान उर रहीम उर्फ दानिश से हुई। इसके बाद उसने दानिश से फोन पर संपर्क शुरू कर दिया और तीन बार पाकिस्तान की यात्रा की। पाकिस्तान में दानिश के कहने पर उसके जानकार अली अहवान से मिली। अली अहवान ने ज्योति के ठहरने व घूमने का प्रबंध करने के साथ उसकी मुलाकात पाकिस्तानी इंटेलीजेंस के अधिकारियों से कराई। ज्योति ने पुलिस को बताया कि दानिश के कहने पर वह पाकिस्तानी इंटेलीजेंस ऑपरेटिव (पीआईओ) के शाकिर उर्फ राणा शाहबाज से मिली और उसका मोबाइल नंबर भी लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jyoti Malhotra Was in Pakistan before Pahalgam attack SP Hisar Shashank Kumar Sawan
ज्योति मल्होत्रा - फोटो : अमर उजाला

जट रंधावा के नाम से सेव किया शाकिर का नंबर
डीएसपी ने बताया कि किसी को पता नहीं चले इसलिए ज्योति ने शाकिर का फोन नंबर अपने मोबाइल में जट रंधावा नाम से सेव किया। भारत आने के बाद वह शाकिर सहित अन्य से व्हाटसएप, स्नैप चैट, टेलीग्राम के माध्यम से संपर्क में रहने लगी और देश विरोधी सूचनाएं उन तक पहुंचाने लगी। भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने दानिश को जासूसी के आरोप में वांछित घोषित कर रखा है।

विज्ञापन
Jyoti Malhotra Was in Pakistan before Pahalgam attack SP Hisar Shashank Kumar Sawan
ज्योति मल्होत्रा - फोटो : अमर उजाला

सोशल मीडिया एकाउंट पर रखी नजर
आईबी से इनपुट मिलने के बाद हिसार पुलिस ने ज्योति के सोशल मीडिया अकाउंट पर नजर रखनी शुरू कर दी। उसके वीडियो, फोन कॉल भी खंगाले गए। शुक्रवार रात करीब दो बजे पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार ज्योति ने भारतीय सैन्य ठिकानों से संबंधित संवेदनशील जानकारी पाकिस्तान भेजी। पाकिस्तानी एजेंसियों ने सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की सकारात्मक छवि दिखाने के लिए सक्रिय रूप से ज्योति का इस्तेमाल किया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ज्योति के पीआईओ के एक व्यक्ति के साथ नजदीकी संबंध हैं। ज्योति ने पाकिस्तान के अलावा इंडोनेशिया के बाली की भी यात्रा कर चुकी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed