फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sonali Phogat: सोनाली की मौत का मुंबई कनेक्शन, रात में क्यों पहुंची गोवा? इस दावे ने सबको चौंकाया

Thu, 25 Aug 2022 12:22 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 25 Aug 2022 12:22 AM IST
सार

Sonali Phogat की जेठानी ने कहा कि घटना वाली शाम सुधीर ने कहा मुंबई में हैं, सुबह बोला कि शूटिंग थी और रात को गोवा आ गए। उन्होंने इस बारे में भी पुलिस से जांच कराने की मांग की है।

विज्ञापन
Mumbai connection came to the fore in the death of BJP leader Sonali Phogat
सोनाली फोगाट - फोटो : @sonaliphogatbjp

सोनाली फोगाट की मौत के मामले में बुधवार को उसकी जेठानी अंजना ने कई खुलासे किए। अब मौत के मामले में मुंबई का कनेक्शन भी सामने आ रहा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि घटना वाले दिन शाम को सोनाली के मोबाइल फोन पर कॉल की थी, तो फोन उनके पीए सुधीर ने उठाया। फोन उठाने के बाद अंजना ने कहा कि बाहर मौसम कितना अच्छा है तो सुधीर ने कहा कि मैं अभी उठा हूं और हम मुंबई में हैं।



उस समय मुझे पता चला कि सोनाली मुंबई में है। सुबह सोनाली की मौत होने का पता चला तो कई बार सुधीर को फोन किया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। जब फोन उठाया तो उसने कहा कि रात को शूटिंग के चलते मुंबई से गोवा आ गए थे। अंजना का कहना है कि गोवा पुलिस जांच करे तो सामने आ जाएगा कि वे मुंबई गए थे या नहीं।

जेठानी अंजना और सोनाली की बहन रेमन ने कहा कि वर्ष 2019 में आदमपुर चुनाव से पहले सुधीर सांगवान सोनाली के प्रचार में लगा था। धीरे-धीरे सोनाली को अपने जाल में फंसा कर उसका पीए बन गया। उसने पूरी तरफ से सोनाली को अपने प्रभाव में ले लिया।

Mumbai connection came to the fore in the death of BJP leader Sonali Phogat
सोनाली फोगाट - फोटो : @sonaliphogatbjp

इसके बाद वह सोनाली के सामने हमारे बारे में झूठा प्रचार करता रहा। इस कारण कई बार झगड़ा भी होता। धीरे धीरे पूरे फार्म हाउस पर सुधीर ने अपने कब्जा कर लिया। सोनाली के घर की तरफ जो रास्ता जाता था सुधीर ने उसे भी बंद करवा दिया। पूरे परिवार और रिश्तेदारों को सोनाली से अलग कर दिया।  

Mumbai connection came to the fore in the death of BJP leader Sonali Phogat
न्याय की मांग करती सोनाली फोगाट की बेटी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बेटी बोली-मां को मिले न्याय 
सोनाली फोगाट की बेटी के आंखों से आंसू सूख नहीं रहे हैं। फार्म हाउस में पहुंची किशोरी को यकीन नहीं हो रहा कि उसकी मां अब इस दुनिया में नही हैं। आंखों में आंसू और दर्द भरे लफ्जों में उसने मां के लिए न्याय मिले और जो भी दोषी हैं, उन्हें सख्त सजा मिले।  

यह है सुधीर सांगवान...
गोहाना के खेड़ी गांव निवासी सुधीर सांगवान 2019 में सोनाली के पास नौकरी के लिए आया था। सोनाली ने उसे तनख्वाह पर रखा था। सुधीर अपने परिवार से अलग रोहतक में रहता है। उसकी पत्नी लेक्चरर है। उसकी दो बेटी व एक बेटा है। सुधीर अपने घर से दूरी बनाए हुआ था। वह खुद को कारोबारी बताता रहा है। 

आरोप : सुधीर के इशारे पर हुआ लैपटॉप गायब
संजय फोगाट के भांजे एडवोकेट विकास का कहना है कि एक महीने पहले सुधीर सांगवान ने फार्म हाउस के केयर टेकर संदीप को हटा दिया था। अपने परिचित शुभम को काम पर रखा था।  मंगलवार सुबह शुभम ने कमरे में रखे हुए लैपटॉप और कुछ जरूरी कागजात अपने कब्जे में ले एक बैग में डाल लिए और दोपहर को भीड़ का फायदा उठाकर भाग गया। इस संबंध में सदर थाना पुलिस को अवगत करवा दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mumbai connection came to the fore in the death of BJP leader Sonali Phogat
सोनाली फोगट के भाई - फोटो : अमर उजाला

भाई बोला- सोनाली का चेहरा नीला पड़ा 
सोनाली के भाई वतन ढाका का कहना है कि गोवा में भाई रिंकू और अन्य परिचित गए हैं। उन्होंने बताया कि सोनाली का चेहरा नीला पड़ा हुआ है। उनका कहना है कि गोवा पुलिस की जांच से संतुष्ट नहीं हुए तो दिल्ली एम्स के चिकित्सकों से पोस्टमार्टम करवाने की सरकार से अपील की जाएगी। मामले की जांच सीबीआई से करवाई जाए।

विज्ञापन
Mumbai connection came to the fore in the death of BJP leader Sonali Phogat
सोनाली फोगाट - फोटो : @sonaliphogatbjp

शिक्षामंत्री कंवर पाल गुर्जर फार्म हाउस पर पहुंचे
सोनाली की मौत की खबर के बाद शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर फार्म हाउस पर पहुंचे। परिवार से कुछ देर बात करने के बाद वापस चले गए। भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने फोन कर परिवार को सांत्वना दी है। 

भाजपा नेताओं ने बनाई दूरी 
भाजपा नेता सोनाली फोगाट के देहांत के बाद भाजपा नेताओं ने दूसरे दिन भी उनके परिवार से दूरी बनाए रखी। हर वक्त कार्यकर्ताओं से घिरी रहने वाली सोनाली फोगाट के फार्म हाउस पर कुछ ही कार्यकर्ताओं को छोड़कर कोई बड़ा नेता परिवार से मिलने नहीं आया। अक्सर सोशल मीडिया पर सोनाली के बड़े नेताओं के साथ फोटो शेयर करती रहती थीं। 

ढंढूर स्थित फार्म हाउस में होती थी पार्टी 
ढंढूर के पास नहर के साथ साथ सोनाली फोगाट ने फार्म हाउस बनाया हुआ था। फार्म हाउस के अंदर ही रिसोर्ट बना हुआ है, जिसमें घोड़े भी हैं। 31 दिसंबर 2021 को यहां पर पार्टी रखी थी। जब भी कोई पार्टी होती थी तो यहीं पर होती थी, जिसमें रसूखदार नेता भी शामिल होते थे। फार्म हाउस के साथ ही सोनाली की बहन रेमन का घर है। दोनों एक ही घर में शादीशुदा हैं। सोनाली खुद फार्म हाउस संभाल रही थी। यह फार्म हाउस उसके पति संजय फोगाट के नाम पर है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed