{"_id":"62d4fd555b0e4e7ae63fa1f1","slug":"devotees-gathered-in-temples-on-first-monday-of-sawan-2022-in-haryana","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sawan 2022: हरियाणा में हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजे मंदिर, सावन के पहले सोमवार को जलाभिषेक करने उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sawan 2022: हरियाणा में हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजे मंदिर, सावन के पहले सोमवार को जलाभिषेक करने उमड़े श्रद्धालु
Mon, 18 Jul 2022 11:57 AM IST
निवेदिता वर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा
अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 18 Jul 2022 11:57 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत में मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में सावन माह के पहले सोमवार को सुबह से ही मंदिरों में शिव भक्तों की कतार लग गई। श्रद्धालु मंदिरों में पूजा अर्चना के लिए पहुंच रहे हैं। कोरोना के चलते दो साल तक सावन माह में पूजा अर्चना से वंचित रहे श्रद्धालु इस बार पूरे विधि विधान से पूजा कर रहे हैं। सोनीपत के शंभू दयाल मंदिर, मॉडल टाउन स्थित गीता भवन मंदिर, जटवाड़ा स्थित शिव मंदिर, मुरथल रोड स्थित शिव मंदिर, राई शिव मंदिर, सेवली स्थित शिव मंदिर आदि में श्रद्धालुओं के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी है।
बाबा बालक पुरी डेरा पर रुद्राभिषेक करते महामंडलेश्वर करण पुरी महाराज।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
इस वर्ष सावन महीने में चार सोमवार, दो प्रदोष व एक मासिक शिवरात्रि के व्रत होंगे। पवित्र श्रावण मास 12 अगस्त पूर्णिमा को समाप्त होगा। महीने का पहला सोमवार 18 जुलाई, दूसरा सोमवार 25 जुलाई, तीसरा सोमवार 1 अगस्त, आखिरी चौथा सोमवार 8 अगस्त को होगा।
बाबा लक्ष्मण पुरी डेरे पर पारद शिवलिंग का रुद्राभिषेक।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
शिवलिंग पर गंगाजल, दूध, दही शहद, घी, शक्कर, पंचामृत से अभिषेक करें। शुद्ध स्नान कराकर वस्त्र धारण करवाएं एवं यज्ञोपवीत पहनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सावन का पहला सोमवार आज
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
चंदन, अक्षत, पुष्प, बेलपत्र, भांग, धतूरा दूर्वा, धूप,दीप, प्रसाद, पान पत्र, फल आदि भगवान को अर्पित करें। ओम् नमः शिवाय मंत्र का जप करें और भगवान की आरती उतारें। श्रावण सोमवार का व्रत, श्रावण शिवरात्रि का व्रत एवं प्रदोष व्रत करना भी बहुत श्रेष्ठ माना गया है। उन्होंने बताया कि शिवरात्रि 26 जुलाई मंगलवार को है।