फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भिवानी में हादसा: पहाड़ गिरते ही मची चीख पुकार, मलबे में दबे मजदूरों को बचाने दौड़े साथी, देखें तस्वीरें

Sat, 01 Jan 2022 02:43 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 01 Jan 2022 02:43 PM IST
विज्ञापन
Pictures of Rescue Work in Bhiwani Mining Accident
डाडम खनन क्षेत्र में हादसा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

भिवानी के खनन क्षेत्र डाडम में पहाड़ खिसकने से बड़ा हादसा हो गया है। सूत्रों के अनुसार, हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है, उनके शव मलबे से निकाले गए हैं। मौतों का आंकड़ा बढ़ सकता है।मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, मलबे में करीब 15-20 लोग और 10 गाड़ियां दबी हैं। मौतों की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। हरियाणा पुलिस के अनुसार, दो लोगों के घायल होने की सूचना है। डाडम में बड़े स्तर पर पहाड़ खनन का काम होता है। प्रदूषण के चलते 2 महीने पहले खनन कार्य पर रोक लगा दी गई थी। बंद पड़े क्रशरों को शुक्रवार को ही हरियाणा प्रदूषण बोर्ड ने चलाने की अनुमति दी थी। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। चीखें सुनते ही आसपास काम कर रहे मजदूर साथियों को बचाने दौड़ पड़े।  

Pictures of Rescue Work in Bhiwani Mining Accident
भिवानी में हादसा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

ज्यादातर प्रवासी करते हैं काम

जानकारी के अनुसार, डाडम के खनन क्षेत्र में लगभग नौ हजार लोग काम करते हैं। इनमें प्रवासी ज्यादा हैं। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि हताहतों में प्रवासी अधिक होंगे।  

Pictures of Rescue Work in Bhiwani Mining Accident
बचाव कार्य में जुटे लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

दस नवंबर से बंद पड़ी थीं 250 क्रशर इकाइयां 

भिवानी में प्रदूषण को लेकर 10 नवंबर से एनजीटी के निर्देशानुसार सभी क्रशर इकाइयां व फैक्टरियां बंद कर दी गई थीं। इसके चलते विद्युत विभाग ने खानक व डाडम के क्रशरों की बिजली आपूर्ति बंद कर दी थी। बिजली कट जाने के बाद खानक व आसपास की लगभग 250 क्रशर इकाइयां बंद पड़ी थीं। क्रशर इकाइयों के बंद होने से क्रशर मालिकों को 15 लाख रुपये से ज्यादा का घाटा हो रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pictures of Rescue Work in Bhiwani Mining Accident
भिवानी के खनन क्षेत्र में बड़ा हादसा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

400 रुपये प्रति टन तक बढ़ गए थे रोड़ी के भाव

वहीं क्रशर इकाई बंद होने के कारण क्रशर व रोड़ी की कीमतों में 400 से 500 रुपये प्रति टन बढ़ोतरी हो गई थी। लगभग सभी क्रशर का स्टॉक भी खत्म हो गया था। जिसके कारण मकान बनाने व अन्य कार्यों के लिए इस्तेमाल सामग्री नहीं मिलने से काम भी बंद हो गए थे। क्रशर बंद होने से तोशाम के बाजारों में भी मंदी का दौर शुरू हो गया था।

विज्ञापन
Pictures of Rescue Work in Bhiwani Mining Accident
भिवानी के खनन क्षेत्र में बड़ा हादसा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
भूस्खलन स्थल पर पहुंचे कृषि मंत्री जेपी दलाल

हादसे के बाद मौके पर पहुंचे कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि कुछ लोगों की मौत हुई है लेकिन मैं अभी सटीक आंकड़े नहीं दे सकता। डॉक्टरों की टीम पहुंच गई है। हम ज्यादा से ज्यादा लोगों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। सूत्रों के अनुसार, कुछ घायलों को हिसार ले जाया जा रहा है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed