फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Haryana Election Photos: हरियाणा में मतदान को लेकर बुजुर्गों में जोश, देखें लोकतंत्र के पर्व की तस्वीरें

Sat, 05 Oct 2024 12:25 PM IST
नवीन दलाल अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा
अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 05 Oct 2024 12:25 PM IST
सार

हरियाणा विधानसभा चुनाव में बुजुर्ग मतदाताओं का जोश यह दर्शाता है कि राज्य के नागरिक अपने अधिकार और कर्तव्यों को लेकर जागरूक हैं। लोकतांत्रिक प्रक्रिया में इस तरह की भागीदारी यह सुनिश्चित करती है कि जनता का विश्वास लोकतंत्र पर बना हुआ है।

विज्ञापन
Assembly Election Photos: Elderly people in Haryana are excited about voting, see the pictures of the festival
नेता चुनने के लिए वोट डालने पहुंचे बुजुर्ग - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा विधानसभा चुनाव में इस बार का मतदान उत्साह और उमंग से भरा हुआ है। चुनाव के दिन राज्य भर में मतदाताओं में खासा जोश देखा गया, जिसमें बुजुर्गों से लेकर युवा तक सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। खासकर बुजुर्ग मतदाताओं ने इस बार लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी भागीदारी को लेकर सभी को प्रेरित किया।

Assembly Election Photos: Elderly people in Haryana are excited about voting, see the pictures of the festival
बुजुर्ग - फोटो : संवाद

95 वर्षीय भूप सिंह ने लोकतंत्र में निभाई अहम भूमिका
रोहतक जिले के सांघी गांव में आज 95 वर्षीय भूप सिंह ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी सक्रिय भागीदारी दिखाते हुए मतदान किया। 

Assembly Election Photos: Elderly people in Haryana are excited about voting, see the pictures of the festival
मतदाता - फोटो : संवाद

महामंडल उर्मिला गिरी महाराज
रोहतक के गोहाना रोड स्थित मतदान केंद्र पर किन्नर समाज की प्रतिष्ठित हस्ती, महामंडल उर्मिला गिरी महाराज ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान करने के बाद उर्मिला गिरी महाराज ने गर्व के साथ अंगूली पर लगी स्याही दिखाई, जो लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी भागीदारी का प्रतीक था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिंक बूथ पर कौशल्या देवी और वीणा शौरी ने किया मतदान

Assembly Election Photos: Elderly people in Haryana are excited about voting, see the pictures of the festival
पिंक बूथ पर महिला मतदाता - फोटो : संवाद

कुरुक्षेत्र के विशेष पिंक बूथ पर आज सेवानिवृत्त खंड शिक्षा अधिकारी कौशल्या देवी और सेवानिवृत्त शिक्षिका वीणा शौरी ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दोनों वरिष्ठ महिलाओं ने गर्व के साथ मतदान किया और कहा कि जो समाज में महिलाओं की भागीदारी और लोकतंत्र के प्रति उनके समर्पण का प्रतीक है।

विज्ञापन
Assembly Election Photos: Elderly people in Haryana are excited about voting, see the pictures of the festival
बुजुर्ग वोटर - फोटो : संवाद

87 वर्षीय सुलोचना देवी ने डाला वोट
करनाल के घरौंडा के नगर पालिका मतदान केंद्र पर लोकतंत्र के प्रति अनोखा समर्पण देखने को मिला। 87 वर्षीय सुलोचना देवी को उनके बेटे ने अपनी गोद में उठाकर मतदान केंद्र तक पहुंचाया, जहां उन्होंने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उम्र और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद, सुलोचना देवी ने वोट डालकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी दर्ज की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed