फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: युवक ने दादा-दादी समेत तीन को कुल्हाड़ी से काट डाला; ताबड़तोड़ वार से सिर और जबड़े के हुए टुकड़े; तस्वीरें

Sat, 01 Mar 2025 11:33 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 01 Mar 2025 11:33 AM IST
सार

गोरखपुर में एक युवक ने दादा-दादी समेत तीन को कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला। तीनों बुजुर्गों की मौत होने तक आरोपी उनके पास बैठा रहा। कुल्हाड़ी लिए बैठे रामदयाल का सनकी रूप देखकर कोई ग्रामीण या पड़ोसी बुजुर्गों की मदद के लिए आगे बढ़ने की हिम्मत नहीं जुटा सका। 

विज्ञापन
Young man killed three people including grandparents with an axe heads were cut into pieces In Gorakhpur
gorakhpur triple murder - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर के झंगहा इलाके में शुक्रवार की भोर में मानसिक रूप से विक्षिप्त एक युवक ने भैंस को मारने से मना करने पर अपने दादा उनके भाई और दादी को कुल्हाड़ी और फावड़े से काट डाला। दादी के तो सिर के ही टुकड़े हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को कुल्हाड़ी और फावड़े के साथ गिरफ्तार कर लिया। किसी तरह जान बचाकर भागी आरोपी की मां की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया है।


मोतीराम अड्डा के कोइरान टोला निवासी कुसमावती पत्नी विजय बहादुर मौर्य ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उनका बेटा रामदयाल (25) मानसिक रूप से बीमार है। उसका इलाज चल रहा है। 
Young man killed three people including grandparents with an axe heads were cut into pieces In Gorakhpur
घटनास्थल पर जुटी भीड़ और पुलिस - फोटो : संवाद
शुक्रवार को तड़के करीब पांच बजे रामदयाल भैंस को कुल्हाड़ी से मारने लगा। दादा कुबेर (72) ने उसे रोकने की कोशिश की तो उन पर कुल्हाड़ी और फावड़े से हमला कर दिया। बीच बचाव करने आई दादी द्रौपदी देवी (70) और कुबेर के बड़े भाई साधू (75) पर भी कुल्हाड़ी लेकर टूट पड़ा। दादी के सिर और जबड़े के टुकड़े हो गए।
Young man killed three people including grandparents with an axe heads were cut into pieces In Gorakhpur
आरोपी रामदयाल - फोटो : संवाद
रामदयाल की सनक देखकर मां कुसमावती जान बचाने के लिए भाग गईं। रामदयाल के हमले से लहूलुहान होकर कुबेर, द्रौपदी और साधू जमीन पर गिरकर तड़पते रहे। तीनों बुजुर्गों की मौत होने तक आरोपी उनके पास बैठा रहा। कुल्हाड़ी लिए बैठे रामदयाल का सनकी रूप देखकर कोई ग्रामीण या पड़ोसी बुजुर्गों की मदद के लिए आगे बढ़ने की हिम्मत नहीं जुटा सका। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Young man killed three people including grandparents with an axe heads were cut into pieces In Gorakhpur
घटनास्थल पर जुटी भीड़ और पुलिस - फोटो : संवाद
वारदात की सूचना पर एसपी उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव गांव में पहुंचे और ग्रामीणों से पूछताछ कर छानबीन की। वहीं फारेंसिक टीम ने भी साक्ष्य एकत्रित किए।
विज्ञापन
Young man killed three people including grandparents with an axe heads were cut into pieces In Gorakhpur
आरोपी के कमरे के बाहर लगा तंत्र मंत्र - फोटो : संवाद
दो दिन पहले पुलिस से छुड़ाया था दादा-दादी ने
रामदयाल पिछले एक सप्ताह से उग्र था। उसका एक्सीडेंट हुआ था, जिसके बाद से अजीब हरकतें कर रहा था। ग्रामीणों का कहना था कि काश कुबेर और उनकी पत्नी ने दो दिन पहले पोते रामदयाल को पुलिस से नहीं बचाया होता तो वह जिंदा होते। बताया कि रामदयाल ने दो दिन पहले गांव के रहने वाले सुरेश यादव के बेटे नीरज को लाठी से मार दिया था। इसके बाद राजेंद्र मौर्य को हंसिए से मारा था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed